फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रोहतास-कैमूर की पहाड़ी पर दिखा तेंदुआ, वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुटी

Mon, 12 Aug 2024 06:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas News: रोहतास-कैमूर की पहाड़ी पर गुप्ता धाम जाने वाले रास्ते पर सोमवार को तेंदुआ देखा गया। इसी रास्ते कांवड़िए भी बाबा का जलाभिषेक करने गुप्ता धाम जाते हैं। वहीं, वन विभाग की टीम तेंदुए को रेस्क्यू करने में जुट गई है।
 
विज्ञापन
पहाड़ी पर बैठा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के चेनारी के रोहतास-कैमूर पहाड़ी के उगहनी गांव के पास जंगल में सोमवार सुबह से एक तेंदुआ देखा गया। यह तेंदुआ चुपचाप जंगल में एक किनारे पत्थर पर बैठा हुआ था। बड़ी बात है कि आसपास से कांवड़िये भी आ जा रहे थे। लेकिन यह तेंदुआ कांवड़ियों को परेशान नहीं कर रहा था। गुप्ता धाम जाने वाले कांवड़िया भी तेंदुए को देखते हुए भी बगल से गुजरते रहे।

विज्ञापन


वहीं, इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को रेस्क्यू कर और अंदर जंगल में छोड़ने की योजना पर काम शुरू कर दिया। इस घटना की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए, जिसमें तेंदुआ जंगल में एक पत्थर पर आराम से सुस्ताता दिखा।

जानकारी के मुताबिक, कैमूर पहाड़ी वन्य जीव प्राणियों खासकर तेंदुआ, टाइगर आदि के लिए अभयारण्य है। यहां समय-समय पर तेंदुआ जंगल में दिखाई देता है। चूंकि तेंदुआ जंगल से निकलकर कहीं रिहायसी इलाके में न आ जाए, जिसको देखते हुए वन विभाग के लोग मौके पर पहुंच गए। फिर उसे रेस्क्यू कर जंगल के अंदर छोड़ने की योजना पर काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दरअसल, गुप्ता धाम जाने वाले रास्ते पर तेंदुए को देखा गया है। इसी रास्ते से बड़ी संख्या में कांवड़िया गुप्ता धाम जलाभिषेक करने के लिए जाते हैं। ऐसे में तेंदुए के दिखने से गुप्ता धाम दर्शन के लिए जा रहे कांवड़ियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। अगर तेंदुए को रेस्क्यू नहीं किया गया तो बड़े खतरे की संभावना का बन सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें