जब से 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास को खाली कराने का नोटिस नीतीश सरकार ने जारी किया है, तब से महुआबाग की चर्चा खूब हो रही है। यहां कई बार यहां आएं हैं लेकिन आज अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ यहां पहुंचे तो सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई।
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी फिर से सुर्खियों में हैं। कारण हैं उनका 10 सर्कुलर रोड से एक साथ बाहर निकलना। दोनों लंबे अरसे बाद एक साथ अपने घर से बाहर निकले तो सियासी गलियारे में हचचल तेज हो गई। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि लालू-राबड़ी महुआबाग में बन रहे अपने बंगले को देखने के लिए निकले। आमतौर पर लालू ही यहां पर निरीक्षण करते आते थे। लेकिन, आज राबड़ी देवी खुद यहां पहुंचीं। निर्माणाधीन मकान का बारिकी से निरीक्षण किया। सूत्र बता रहे हैं कि जल्द ही लालू परिवार अपने नए घर में शिफ्ट हो सकता है।
विज्ञापन
जल्द ही बड़ा निर्णय ले सकते हैं लालू
इधर, लालू-राबड़ी को एक साथ देखकर राजनीतिक पंडितों ने कहा कि जल्द ही राजद के अंदर चार दिन बार यानी 25 जनवरी को राजद पटना के एक होटल में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करने जा रहा है। इसमें लालू समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बिहार विधानसभ चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद ऐसा माना जा रहा है कि इसमें आलाकमान कुछ बड़ा फैसला ले सकते हैं। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि इसमें लालू कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति पर फैसला ले सकते हैं। इसमें तेजस्वी यादव का नाम सबसे आगे चल रहा है। ऐसे में आज लालू प्रसाद का घर से निकलना इस बात का संकेत दे रहा है कि अभी वह स्वस्थ हैं। पार्टी हित में कुछ बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
Bihar: पटना यूनिवर्सिटी कैंपस में बमबाजी-गोलीबारी, दो हॉस्टल के छात्रों में भिड़ंत; छेड़खानी को लेकर विवाद हुआ
राबड़ी आवास को खाली करने का नोटिस जारी हुआ था
बता दें कि राबड़ी देवी को आवंटित 10 सर्कुलर रोड आवास को खाली कराने के लिए बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने नोटिस जारी किया था। इसके बाद से चर्चा शुरू हो गई थी कि लालू प्रसाद जल्द ही पटना के महुआ बाग में बन रहे बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे। लालू प्रसाद यादव जब-तब वहां जाते रहते हैं, लेकिन अब आवास बदलने के मामले के बाद वहां का निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक बड़े कैंपस के साथ बड़ी और लंबी चहारदीवारी वाले इस भव्य बंगले में लालू यादव बहुत जल्द शिफ्ट करेंगे। लालू प्रसाद फिलहाल राबड़ी आवास यानी 10, सर्कुलर रोड वाले सरकारी बंगले में रह रहे हैं। यह बंगला राबड़ी देवी को पूर्व मुख्यमंत्री के नाते मिला हुआ था, जिसे अब बदल दिया गया है। राबड़ी देवी फिलहाल विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं। नई सरकार के आदेश के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी को 39, हार्डिंग रोड स्थित नया बंगला दिया गया है, जिसमें उन्हें शिफ्ट होने के लिए कहा गया है।