फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karpoori Thakur: जदयू MP रामनाथ ने PM मोदी को लिखा पत्र; जन नायक को भारत रत्न सम्मान देने के लिए दिया धन्यवाद

Wed, 31 Jan 2024 08:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Ramnath Thakur Letter To PM Modi: जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन
सांसद रामनाथ ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपने पिता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान दिए जाने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा कि देश के अत्यंत पिछड़े वर्ग खासकर बिहार की जनता, सरकार की सदैव आभारी रहेगी।

विज्ञापन

 
उन्होंने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने गरीबों, दलितों, पिछड़े वर्गों और वंचितों के अधिकारों और सम्मान के लिए अपने पूरे जीवन संघर्ष किया। उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने के लिए आभार जताया। 
 
राज्यसभा सदस्य ने रेखांकित किया कि इस पुरस्कार का लंबे समय से इंतजार था और सरकार ने साल के पहले महीने में इसकी घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी और महात्मा गांधी, जयप्रकाश नारायण और राम मनोहर लोहिया के अनुयायी कर्पूरी ठाकुर के जीवन से प्रेरणा लेते हैं। सरकार के फैसले ने सुनिश्चित किया है कि उन्हें भारत रत्न के रूप में याद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें