फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: महाकुंभ 2025 में गूंजेगी कल्पना पटवारी की सुरमयी आवाज, संस्कृति मंत्रालय ने किया आमंत्रित

Mon, 27 Jan 2025 06:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

महाकुंभ जैसे भव्य और पवित्र अवसर पर कल्पना पटवारी की प्रस्तुति कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम होगी। बिहार और असम की समृद्ध संगीत परंपरा को उनकी आवाज़ के माध्यम से वैश्विक मंच मिलेगा।
विज्ञापन
कल्पना पटवारी के कार्यक्रम का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लोक संगीत की ख्यातिप्राप्त गायिका कल्पना पटवारी को प्रयागराज महाकुंभ 2025 में आमंत्रित किया गया है। वे इस पवित्र आयोजन में बिहार और असम के भक्तिमय संगीत (डेवोशनल म्यूजिक) की लाइव प्रस्तुति देंगी।  

विज्ञापन


महाकुंभ जैसे भव्य और पवित्र अवसर पर कल्पना पटवारी की प्रस्तुति कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम होगी। बिहार और असम की समृद्ध संगीत परंपरा को उनकी आवाज़ के माध्यम से वैश्विक मंच मिलेगा। उनकी प्रस्तुति महाकुंभ के भक्तिमय वातावरण को और अधिक दिव्यता प्रदान करेगी। इससे पहले भी कल्पना ने गंगा स्नान को लेकर एक गाना गया था, जिसके जरिए उन्होंने लोगों का मन मोह लिया था। गाना गंगा स्नान भी डिवोशन को समर्पित था और अब यह भक्तिमय शाम में वे अपने सुर के जादू को बिखरेंगी। 
 
महाकुंभ 2025 भारत की सांस्कृतिक विविधता और विरासत को समर्पित एक आयोजन है, जहाँ देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु आते हैं। इस आयोजन में कल्पना पटवारी की प्रस्तुति न केवल बिहार और असम की सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करेगी, बल्कि संगीत के माध्यम से आध्यात्मिकता की नई ऊंचाइयों को छूने का अवसर भी देगी। संस्कृति मंत्रालय देश की कला और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता है।
विज्ञापन


महाकुंभ जैसे आयोजनों में विभिन्न राज्यों की लोक कला और संगीत को स्थान देना भारत की एकता और विविधता का प्रतीक है। कल्पना पटवारी अपने लोक और डेवोशनल म्यूजिक के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी गहरी आवाज़ और सांस्कृतिक गहराई उन्हें खास बनाती है। उनकी प्रस्तुति महाकुंभ 2025 को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। इस अद्भुत प्रस्तुति का हिस्सा बनने के लिए महाकुंभ 2025 में शामिल होना न भूलें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें