फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कैमूर में दिनदहाड़े बदमाशों ने बाइक सवार युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग, हालत नाजुक

Fri, 09 May 2025 08:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Fire on Bike Rider: कैमूर में दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इससे बाइक सवार युवक की हालत नाजुक हो गई है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर जिले में दुर्गावती थाना क्षेत्र के यूपी-बिहार कर्मनाशा बॉर्डर पर खजुरा बाजार में दिनदहाड़े कार सवार अपराधियों ने बाइक सवार युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दिया। घटना के बाद यूपी-बिहार बॉर्डर पर दहशत फैल गया। सबसे बड़ी बात यह की घटना को अंजाम देकर कार सवार बदमाश खजुरा अंडरपास के रास्ते लरमा देवहलिया रामगढ़ पथ से भाग निकले।

विज्ञापन


हालांकि, कैमूर पुलिस ने घटना के तुरंत बाद चारो तरफ नाकाबंदी कर दी। यही कारण है कि घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों को अहिनवरा गांव के समीप पुलिस ने धर दबोचा। बताया यह जा रहा है कि चार में से दो बदमाश भागने में सफल रहे। वहीं, घायल अवस्था में यूपी के सैयदराजा थाना क्षेत्र के भतीजा गांव निवासी मुन्ना पासवान 32 वर्ष पिता गूल्लू पासवान को इलाज के लिए यूपी के निजी अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद 4:30 बजे बाइक सवार जैसे ही खजुरा बाजार के तरफ आ रहा था। इसी बीच हथियार बंद कार सवार बदमाश पहुंचे और बाइक सवार युवक पर अंधाधुंध फायरिंग पांच-छह राउंड फायर कर दिया।

यह भी पढ़ें: गया से नागपुर और रक्सौल से उधना के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, लिस्ट देख लें
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मुन्ना पासवान सड़क पर लहुलुहान लहान हालत में गिर गया। दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना के बाद खजुरा बाजार में अफरा-तफरी माहौल बन गया। घटना स्थल से पुलिस ने कारतूस बरामद की है। घटना के पीछे की बड़ी वजह क्या है यह तो बात में पता चलेगा। लेकिन जिस तरह से यूपी-बिहार बॉर्डर पर दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद यूपी और बिहार पुलिस घटना स्थल का जायजा ले रही है। 

यह भी पढ़ें: रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट के 6 खिलाड़ी भारतीय टीम में चयनित, काठमांडू में आयोजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें