फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जनता दल यूनाइटेड ने की बड़ी कार्रवाई, दस नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित; जानिए क्या लगा है आरोप

Fri, 09 Jan 2026 10:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : जनता दल यूनाइटेड ने अपनी पार्टी के दस नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी के द्वारा इन्हें 6 वर्षों के लिए निष्कासन किया है। इससे पहले भी जनता दल यूनाइटेड ने बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान ऐसी कार्रवाई की थी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता दल यूनाइटेड ने अपने दस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी का कहना है कि बिहार विधानसभा आम चुनाव वर्ष 2025 में दल/गठबंधन के प्रत्याशियों के विरुद्ध कार्य करने वाले आरोपित पार्टी के पदाधिकारियों के संबंध में पार्टी द्वारा गठित तीन सदस्यीय जाँच समिति से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर इन्हें 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-GAD Bihar: नीतीश सरकार ने कई IAS अधिकारियों का किया तबादला, लिस्ट में यूपीएससी टॉपर समेत कई नाम
विज्ञापन


जिन नेताओं पर पार्टी ने कार्रवाई की है उनमें औरंगाबाद जिले के पूर्व स०वि०स० सह पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, औरंगाबाद के ही जदयू नेता संजीव कुमार सिंह, सहरसा जिले के नेता जदयू प्रमोद सदा, सहरसा जिले के ही जदयू नेता राज कुमार साह, सिवान के जदयू नेता संजय कुशवाहा और कमला कुशवाहा, जहानाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष सह जिला बीससूत्री सदस्य गोपाल शर्मा उर्फ शशि भूषण कुमार, जहानाबाद जिले के ही जदयू नेता महेन्द्र सिंह, नेता जदयू गुलाम मुर्तजा अंसारी और अमित कुमार पम्मू शामिल हैं। 
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police: बिहार में 71 IPS अधिकारियों का तबादला, इन जिलों के एसपी बदले गए; लिस्ट में कई चर्चित नाम भी हैं

                       

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें