फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव करने पहुंचे जनसुराज के कार्यकर्ता, पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया

Mon, 23 Jun 2025 02:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: जन सुराज पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से इस्तीफे की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मंत्री को पद से हटाने की मांग की। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के सरकारी आवास का घेराव करने सोमवार को जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता चार ट्रेलर रोड पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर वहां भारी संख्या में पुलिस बल पहले से ही तैनात था।

प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान अफरा-तफरी और धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन से थाने भेज दिया। यह पूरा मामला पटना के पोलो रोड क्षेत्र का है, जहां मंत्री का सरकारी आवास स्थित है।

दरअसल, यह विरोध प्रदर्शन मुजफ्फरपुर के कुढ़नी रेप कांड की पीड़िता की मौत के बाद किया गया था। आरोप है कि पटना के पीएमसीएच अस्पताल में पीड़िता को समय पर और उचित इलाज नहीं मिल सका, जिससे उसकी मौत हो गई। इसको लेकर जन सुराज पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों ने राज्य की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: डीएम के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर भेजा जा रहा फ्रेंड रिक्वेस्ट, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

जन सुराज पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से इस्तीफे की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मंत्री को पद से हटाने की मांग की। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें