फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नालंदा में खेलने के दौरान पोखर में डूबकर मासूम की मौत; घर का इकलौता चिराग था विष्णु

Sat, 10 Feb 2024 06:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda Hindi News: हिलसा थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में शनिवार को पानी भरे पोखर में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। यह घटना हिलसा थाना क्षेत्र के बेलदारी बीघा गांव की है। मृतक की पहचान अस्थावां थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव निवासी श्याम प्रसाद के डेढ़ वर्षीय बेटे विष्णु कुमार के रूप में की गई। विष्णु वर्तमान में अपनी मां के साथ ननिहाल बेलदारी बीघा गांव में रह रहा था।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर मृतक बच्चे के परिजन ने बताया कि विष्णु घर के पास ही खेल रहा था। खेलते-खेलते उसका पैर फिसला और वह पानी भरे पोखर में जा गिरा, जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। जब घर वालों की नजर विष्णु पर नहीं पड़ी तो खोजबीन की गई। घंटों इधर-उधर ढूंढा गया, जब पोखर में उतरकर खोजबीन की गई तो हरी कुंभी के नीचे से विष्णु को निकाला गया।

फिर आनन-फानन में उसे पानी से निकालकर हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। विष्णु घर का इकलौता चिराग था। विष्णु की मां मूक-बधिर हैं। वहीं, पिता की भी दिमागी हालत ठीक नहीं हैं। विष्णु की मां अपने एक मात्र बेटे के साथ मायके में ही रह रही थी।
विज्ञापन

 
 
हिलसा थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें