2010 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव रौशन को उच्च शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। वह अब तक सारण प्रमण्डल के आयुक्त पद पर पदस्थापित थे। वहीं 2005 बैच के आईएएस अधिकारी अजय यादव अब सिर्फ मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबाहुन विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी ही संभालेंगे। वह इसके अतिरिक्त उच्च शिक्षा, शिक्षा विभाग के प्रभार निदेशक, बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड, पटना के प्रबंध निदेशक और बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, पटना के प्रबंध निदेशक की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें शिक्षा विभाग के सभी प्रभारों से मुक्त कर दिया गया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ रही कनकनी, पटना के सभी स्कूलों का समय बदला; जानिए आज के मौसम का हाल
मुंगेर और भागलपुर प्रमण्डल के आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे अवनीश कुमार सिंह
2010 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार सिंह वर्तमान में मुंगेर प्रमण्डल के आयुक्त के पद पर पदस्थापित हैं। अब वह इसके साथ-साथ भागलपुर प्रमण्डल की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी कौशल किशोर को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का सचिव बनाया गया है। वह अबतक दरभंगा प्रमण्डल के आयुक्त की जिम्मेदारी संभल रहे थे।2011 बैच के आईएएस अधिकारी निलेश रामचंद्र देवरे सिविल विमानन विभाग, बिहार पटना के विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वह बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड, पटना के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत् बने रहेंगे।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police: पटना में मुठभेड़, बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस ने एक के पैर में मारी गोली; जानिए पूरा मामला
हिमांशु कुमार राय एक साथ तीन प्रमंडल की संभालेंगे जिम्म्मेदारी
2010 बैच के आईएएस अधिकारी हिमांशु कुमार राय को दरभंगा प्रमण्डल के आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। हिमांशु कुमार राय फिलहाल तिरहुत प्रमण्डल मुजफ्फरपुर एवं सारण प्रमण्डल, छपरा के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। अब तक वह भागलपुर प्रमण्डल के आयुक्त की जिम्मेदारी संभल रहे थे।