फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : अस्पताल में नवजात की अदला-बदली पर हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सुलझा मामला

Thu, 25 Dec 2025 02:52 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना मोकामा

सार

Bihar : लोग हंगामा कर रहे थे। दो प्रसूताओं के परिजन नवजात की अदला-बदली का आरोप लगा रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुँच गई। अब यह कठिन कार्य था कि कौन सच कह रहा है और कौन झूठ।
विज्ञापन
पंडारक पीएचसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के पंडारक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो प्रसूताओं के परिजनों ने नवजात की अदला-बदली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि अस्पताल प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। अंततः पुलिस और डॉक्टरों ने रजिस्टर और नवजात के वजन का मिलान कर मामले को शांत कराया।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Weather News : बिहार में कोल्ड डे, कनकनी के साथ घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, 29 दिसंबर तक नहीं मिलेगी राहत

बेटा-बेटी के चक्कर में मचा बवाल
घटना के संबंध में लोगों का कहना है कि अस्पताल में प्रियंका कुमारी और संजना कुमारी नामक दो महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया था। प्रियंका को पुत्र और संजना को पुत्री हुई थी। विवाद तब शुरू हुआ जब संजना के परिजनों ने प्रियंका के बेटे पर अपना दावा ठोक दिया। परिजनों का कहना था कि अस्पताल कर्मियों ने उनके बच्चे को बदल दिया है। इस आरोप के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Crime: समस्तीपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


पुलिस और मेडिकल रिकॉर्ड से खुली गुत्थी
हंगामे की सूचना मिलते ही पंडारक थानाध्यक्ष नवनीत राय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीएचसी प्रभारी डॉ. इकबाल खान के साथ मिलकर प्रसव रजिस्टर और समय की जांच की। जांच में पाया गया कि पहले बच्चे का जन्म सुबह 5:40 बजे हुआ जिसका वजन 2500 ग्राम था, जबकि दुसरे बच्चे का जन्म सुबह 6:30 बजे हुआ जिसका वजन 3100 ग्राम था। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों बच्चों के जन्म के समय और वजन में काफी अंतर था। पुलिस की मौजूदगी में दोबारा बच्चों का वजन कराया गया, जिससे स्थिति स्पष्ट हो गई।
यह खबर भी पढ़ें-BJP Bihar: अगले साल यहां भी सरकार बनाने की तैयारी में भाजपा; पंचायतों में परचम की रणनीति हो रही तैयार

लिखित समझौते के बाद घर लौटे परिजन
घटना के संबंध में पंडारक थानाध्यक्ष नवनीत राय का कहना है कि संजना कुमारी को पहले से एक बेटी है, इसलिए उनके परिजनों को उम्मीद थी कि इस बार बेटा हुआ है। रजिस्टर में दर्ज समय और वजन के आधार पर दोनों पक्षों को समझा दिया गया है।वहीं पीएचसी प्रभारी डॉ. इकबाल खान ने बताया कि अस्पताल का रिकॉर्ड पूरी तरह पारदर्शी था। परिजनों को पूरी प्रक्रिया समझा दी गई है। थाना पुलिस ने कानूनी औपचारिकताओं और लिखित सहमति के बाद बच्चों को उनके सही माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल दोनों परिवार अपने-अपने नवजात को लेकर घर लौट चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें