फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एक और हाफ एनकाउंटर; पटना जंक्शन के पास से बंटी यादव को अगवा कर मारने का आरोपी रवीश घायल

Thu, 16 Jul 2026 10:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Crime News: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर बंटी हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी अभियान तेज कर दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
घायल आरोपी का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के चर्चित बंटी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी रविश उर्फ बीसी को पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


रविश के दाहिने पैर में गोली लगी
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रविश अपने ठिकाने पर मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम जब उसे पकड़ने पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में हुई गोलीबारी के दौरान रविश के दाहिने पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि रविश उर्फ बीसी पटना जंक्शन इलाके में शराब और देह व्यापार से जुड़े अवैध धंधों में भी सक्रिय रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
Bihar Police: बंटी यादव हत्याकांड में तीन ASI समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने किस आरोप में की कार्रवाई?
विज्ञापन
विज्ञापन


छह जुलाई की रात बंटी का हुआ था अपहरण
पटना पुलिस के अनुसार, छह जुलाई की रात पटना जंक्शन क्षेत्र से बंटी यादव के कथित अपहरण का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। परिजन लगातार पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाते रहे, लेकिन करीब पांच दिन बाद बंटी यादव का शव पटना के अथमलगोला क्षेत्र से बरामद हुआ। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने शव की पहचान छिपाने की भी कोशिश की थी। बंटी यादव हत्याकांड के बाद पुलिस की शुरुआती कार्रवाई, गश्ती व्यवस्था और अपहरण के दौरान कथित निष्क्रियता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। परिजनों पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें