फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 77 साल का इंतजार खत्म! घोसवरी को मिला पहला डिग्री कॉलेज, अब घर के पास होगी स्नातक की पढ़ाई

Wed, 15 Jul 2026 08:47 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना जिले के मोकामा टाल क्षेत्र के घोसवरी प्रखंड को आजादी के बाद पहली बार अपना राजकीय डिग्री महाविद्यालय मिल गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कॉलेज के शैक्षणिक सत्र का उद्घाटन किया, जबकि स्थानीय स्तर पर विधायक अनंत सिंह ने फीता काटकर इसकी शुरुआत की।
विज्ञापन
मोकामा टाल में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के मोकामा टाल क्षेत्र के घोसवरी प्रखंड के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। वर्षों से डिग्री कॉलेज की मांग कर रहे इस इलाके के लोगों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजकीय डिग्री महाविद्यालय के शैक्षणिक सत्र का उद्घाटन किया। इसके साथ ही अब टाल क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

स्थानीय स्तर पर हुआ शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन उद्घाटन के बाद मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने फीता काटकर कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कॉलेज में बेहतर पठन-पाठन के लिए आवश्यक सुविधाएं और संसाधन प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

आजादी के बाद पहली बार मिला डिग्री कॉलेज

घोसवरी प्रखंड में आजादी के बाद पहली बार किसी डिग्री कॉलेज की शुरुआत हुई है। अब तक यहां के छात्र-छात्राओं, खासकर छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता था। नए कॉलेज के शुरू होने से क्षेत्र के हजारों युवाओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 2.26 लाख क्यूसेक पानी, गोपालगंज में बाढ़ का खतरा बढ़ा; प्रशासन हाई अलर्ट

73 छात्रों के साथ शुरू हुई पढ़ाई

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार फिलहाल 73 छात्र-छात्राओं के नामांकन के साथ पढ़ाई शुरू की जा रही है। भविष्य में छात्रों की संख्या बढ़ने पर सीटों का विस्तार भी किया जाएगा। हालांकि अभी शिक्षकों की नियुक्ति पूरी नहीं हुई है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर नियमित शिक्षण व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।

उद्घाटन समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण

कॉलेज के उद्घाटन को लेकर पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राज किशोर गुप्ता, घोसवरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद, एनडीए के कई नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों ने उम्मीद जताई कि इस कॉलेज के शुरू होने से क्षेत्र में उच्च शिक्षा को नई दिशा मिलेगी और युवाओं का भविष्य मजबूत होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें