फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना जाने के दौरान ट्रेन से गिरी युवती की मौत, सहेली घायल; बिहटा रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा

Fri, 05 Sep 2025 06:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी अपनी सहेली के साथ पटना निकली थी। वहां अपनी फुआ के घर से कुछ डॉक्यूमेंट लाने का कार्यक्रम था। इसी दौरान दोनों सहेलियां बिहटा रेलवे स्टेशन पहुंचीं और ट्रेन पकड़ने के दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दानापुर रेल मंडल के बिहटा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पटना जाने के लिए ट्रेन पकड़ रही रानीतालाब थानाक्षेत्र के बेरर गांव निवासी सलोनी कुमारी (पुत्री गोधन पंडित) चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान अचानक फिसलकर नीचे गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान सलोनी को बचाने की कोशिश कर रही उसकी सहेली मुस्कान भी घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
हादसे के बाद मची अफरातफरी
जानकारी के मुताबिक, घटना स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर हुई। हादसे के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें- Bihar Election: ‘जननायक नहीं तेजस्वी, मैंने तो वैसे ही बोला जैसे घर में लोग बच्चों को...’, पप्पू यादव ने कहा
विज्ञापन

 
विज्ञापन


पिता ने बताया पूरा घटनाक्रम
मृतका के पिता गोधन पंडित ने बताया कि उनकी बेटी शुक्रवार की सुबह अपनी सहेली के साथ पटना निकली थी। पटना में अपनी फुआ के घर से कुछ डॉक्यूमेंट लाने का कार्यक्रम था। इसी दौरान दोनों सहेलियां बिहटा रेलवे स्टेशन पहुंचीं और ट्रेन पकड़ने के दौरान यह हादसा हो गया। पिता ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें सलोनी के मोबाइल से स्थानीय लोगों और पुलिस ने दी। सूचना मिलते ही परिवारजन अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें- Bihar Assembly Election: तेजस्वी यादव ने सरकार को बताया ‘नकलची’, एकजुटता रैली में बोले- CM नीतीश पर उम्र हावी
 
पढ़ाई में मेधावी थी सलोनी
सलोनी कुमारी ग्रेजुएशन पार्ट-3 की छात्रा थी और पढ़ाई में मेधावी मानी जाती थी। उसकी अचानक हुई मौत से गांव और परिवार में शोक का माहौल है। सहेली मुस्कान की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें