फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार में भीषण हादसे में चार युवकों की मौत, दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर, एक में आग भी लगी

Wed, 17 Dec 2025 08:50 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

विकास तिवारी अपने दोस्त के साथ बर्थ डे पार्टी में जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक पर सवार चारों युवक उछलकर दूर जा गिरे। इसी दौरान एक बाइक में आग भी लग गई। 
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले से बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे चार युवकों की मौत हो गई। घटना जिले के आयरकोठा थाना क्षेत्र अंतर्गत तरांव मौना मोड़ के पास हुई। दो बाइकों के बीच हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में डेहरी प्रयाग बिगहा निवासी उमा शर्मा के 20 वर्षीय पुत्र बंटी कुमार, मंगीतपुर गांव निवासी लोहा शर्मा के पुत्र अनमोल शर्मा, डालमियानगर निवासी संजय तिवारी के पुत्र विशाल तिवारी और रामडिहरा गांव निवासी सदन सिंह के पुत्र आलोक कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन


नासरीगंज जा रहा था विकास
बताया जा रहा है कि विकास तिवारी अपने दोस्त बंटी शर्मा के साथ जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से नासरीगंज जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक उछलकर अलग-अलग दिशा में सड़क पर जा गिरे। आननफानन में स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया।

Bihar News: UG सेमेस्टर-1 परीक्षा के दौरान ANS कॉलेज में मची भगदड़, दो छात्राएं कुचली; इसलिए हुआ हादसा

एक बाइक में लगी आग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इतना ही नहीं, हादसे के बाद एक बाइक में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत आयरकोठा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर चारों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया। पोस्टमार्टम और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें