फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में गिट्टी-बालू व्यवसायी के घर पर गोलीबारी, वारदात के बाद से दहशत में परिवार

Fri, 16 Aug 2024 02:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: पटना में गिट्टी-बालू व्यवसायी के घर पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी और फरार हो गए। पीड़ित कारोबारी ने मामले को लेकर पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस ने मौके से गोली का खोखा बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के राजीव नगर थानाक्षेत्र के रोड नंबर 23 स्थित गिट्टी-बालू व्यवसायी राकेश कुमार के घर पर अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। हालांकि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद परिवार के लोग दहशत के माहौल में हैं। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। घटना को लेकर राकेश कुमार ने मामले की जानकारी राजीव नगर थाना पुलिस को दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का एक खोखा बरामद किया है। घटना की जानकारी देते हुए राजीव नगर थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को गिट्टी व्यापारी राकेश कुमार ने यह सूचना दी है कि उनके घर पर अपराधियों द्वारा गोलीबारी की गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना के बाद सत्यापन के लिए राजीव नगर थाना से पदाधिकारी को भेजी गई थी। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद राजीव नगर के पदाधिकारी ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। घटना का कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि फिलहाल राकेश कुमार से उनकी कोई बातचीत नहीं हो पाई है। इस वजह से घटना के कारण का पता लगाना अभी मुश्किल हो रहा है।

उन्होंने बताया कि जब तक राकेश कुमार से उनकी मुलाकात या बातचीत नहीं हो जाती है, तब तक इस मामले में कुछ भी बता पाना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगालने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद परिवार के लोग डरे-सहमे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें