फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रुई की दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही; बैंक शाखा भी आई चपेट में...मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची

Thu, 13 Mar 2025 02:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda Fire: अंबेर मोड़ पर गुरुवार सुबह एक रुई की दुकान में भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि एक किलोमीटर दूर से ही धुएं का गुबार देखा जा सकता था।
विज्ञापन
रुई की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र स्थित अंबेर मोड़ पर गुरुवार को भीषण आग लगने की घटना सामने आई। मुन्ना नामक व्यक्ति की 'बाबा रुई दुकान' में अचानक आग भड़क उठी, जो तेजी से विकराल रूप लेती चली गई। इस आग की चपेट में आसपास की कई अन्य दुकानें और दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा भी आ गई।
विज्ञापन


दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटीं
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग की भयावहता को देखते हुए अतिरिक्त दमकलकर्मियों को भी बुलाया गया। दमकलकर्मियों के अनुसार आग को काबू में करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढे़ं:  किशनगंज में भीषण आग का कहर, दर्जनभर घर जलकर राख, लाखों का नुकसान    
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक कर्मचारियों ने सुरक्षित निकासी की
बैंक में काम कर रहे कर्मचारी आग लगते ही बाहर निकल आए। एक बैंककर्मी ने बताया, "हमने पहले धुएं की गंध महसूस की, फिर चीख-पुकार मच गई। बाहर देखा तो पास की रुई दुकान से आग की लपटें उठ रही थीं। हमने तुरंत सभी को बाहर निकलने के लिए कहा।" स्थानीय निवासियों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सबसे पहले रुई दुकान से धुआं निकलता दिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें