फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कदमकुंआ में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Thu, 18 Jul 2024 11:50 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के विंध्यवासिनी स्टेट लेन बुद्ध मूर्ति के नजदीक एक मकान में बुधवार की देर रात गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से अचानक आग लग गई। आग की सूचना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
कदमकुंआ में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि लोहा गोदाम बुद्ध मूर्ति के नजदीक सुनील चंचल जोकि गोविंद मित्रा रोड में एक दवा के व्यापारी हैं। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी घर में खाना बना रही थी। अचानक गैस खत्म हो जाने के बाद वह गैस सिलेंडर बदलने लगी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसी क्रम में गैस लीक होना शुरू हो गया। इसके बाद उन्होंने उसे सिलेंडर को चूल्हे से नीचे निकाल दिया। इसके बाद जैसे ही उन्होंने गैस बंद करके लाइटर जलाया। इसी क्रम में अचानक किचन में आग लग गई और कुछ ही देर में सिलेंडर ब्लास्ट कर गया।

बताया जा रहा है कि सिलेंडर के ब्लास्ट करते ही घर में चारों तरफ आग फैल गई, हालांकि इसमें किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। घर में आग लगते ही पूरे मोहल्ले में सनसनी मच गई। इसी क्रम में सूचना पाकर अग्नि दस्ते की गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि आग से कितने का नुकसान हुआ है पूछे जाने पर बताया गया की पूरी आंकलन निकालने के बाद ही नुकसान का पता लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें