फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेटे की शादी में फतुहा गया था परिवार, पांच लाख का सामान चुरा ले गए बदमाश, छत से होकर घर में घुसे

Sat, 14 Dec 2024 03:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

परिवार के लोग बेटे की शादी में फतुहा गया था। ऐसे में चोर घर में से पांच लाख का सामान चुरा ले गए। बताया जा रहा है कि चोर छत के सहारे घर में घुसे थे।
विज्ञापन
घर में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार शरीफ में सक्रिय बदमाशों ने शुक्रवार रात बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात समेत पांच लाख की चोरी कर ली है। मामला सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगल कुआं बौली पर मोहल्ले की है। चोरी का खुलासा शनिवार को हुआ, जब पीड़ित परिवार घर लौटा। चोरी की घटना योगी विश्वकर्मा के घर में हुई है।

विज्ञापन


पीड़ित योगी विश्वकर्मा ने बताया कि वह अपने बेटे अभय कुमार विश्वकर्मा की शादी को लेकर पूरा परिवार घर में ताला लगाकर फतुहा धाम गए हुए थे। जहां से शादी संपन्न होने के बाद जब शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे घर पहुंचे। जैसे ही मेन गेट का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो पाया कि घर के अंदर सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ है। कमरों के ताले टूटे हुए हैं। स्टोर बेल में रखें करीब दो लाख रुपये कैस और ढाई लाख के जेवरात एवं मोबाइल की चोरी कर ली गई है। इसके उपरांत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


बदमाश छत के सहारे किचन के खिड़की का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर गया और कमरों के तालों को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने बताया कि बेटे के रिसेप्शन को लेकर घर मे रुपए रखे हुए थे। सोहसराय थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि घटना से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी  खंगाला जा रहा है। घर बंद रहने के कारण बदमाशों ने निशाना बनाया है। 
विज्ञापन




वहीं, इस घटना के बाद अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि घनी आबादी के बीच हुई इस चोरी में आसपास के लोगों का ही हाथ है। घर में हुई चोरी की बात शादी की खुशियां मातम में बदली हुई है। पीड़ित परिवार गाढ़ी कमाई के चोरी हो जाने के बाद सदमे में है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें