फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गंगा में नहाने के दौरान इंजीनियरिंग छात्र डूबा, शादी का माहौल मातम में बदला; परिजन हुए बेसुध

Tue, 03 Jun 2025 03:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू करवाया गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
घाट पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र स्थित उमानाथ धाम के सामने दियारा क्षेत्र में सोमवार को गंगा नदी में नहाने के दौरान एक इंजीनियरिंग का छात्र डूब गया। छात्र की पहचान 20 वर्षीय रितेश कुमार के रूप में हुई है, जो अपने चाचा की शादी में शामिल होने के लिए घर आया हुआ था। घटना के बाद शादी का उत्सव मातम में तब्दील हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में कोहराम मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रितेश सोमवार सुबह अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ गंगा स्नान के लिए गया था। स्नान के बाद जब सभी लोग घाट से लौट आए, तो रितेश लापता पाया गया। काफी देर तक खोजबीन के बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों को आशंका हुई कि वह नहाते समय डूब गया है।

स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू करवाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल पर लगातार खोजबीन जारी है और परिजनों को ढांढस बंधाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम द्वारा नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: मोतिहारी में तिलक समारोह से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव; क्या बोली पुलिस?

गौरतलब है कि रितेश एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था और गर्मी की छुट्टियों में अपने गांव आया हुआ था। बुधवार को उसके चाचा की शादी तय थी, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद घटना हो गई। घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। जहां घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, अब वहां शोक का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भारी भीड़ पीड़ित परिवार के घर जमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें