फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना गेस्ट हाउस में 'गंदा काम' करते रंगे हाथ पकड़े गए लोग, पुलिस ने की छापेमारी; डीएम ने कराया सील

Sat, 02 Aug 2025 09:47 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी

सार

गेस्ट हाउस में स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स भी आते थे। पुलिस को देह व्यापार के कारोबार की भनक लगी तो वह छापेमारी करने पहुंची। पुलिस ने लड़के-लड़कियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र में स्थित होटल "खाना-खजाना" सह गेस्ट हाउस सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई पटना डीएम के आदेश पर की गई है। कारण यह है कि इस होटल में एक सप्ताह पहले देह व्यापार का खुलासा हुआ था। गेस्ट हाउस को सील करने के दौरान दो मजिस्ट्रेट, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी विकास कुमार और पालीगंज अंचलाधिकारी श्वेता कुमारी, साथ ही नगर थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। गेस्ट हाउस को सील करने के बाद क्षेत्र में इस मामले को लेकर काफी चर्चाएं बनी रहीं।

विज्ञापन


कई महीनों से चल रहा था देह व्यापार का धंधा
बताया जा रहा है कि पालीगंज थाना से कुछ दूरी पर संचालित इस गेस्ट हाउस में सूचना के आधार पर अनुमंडल अधिकारी की देखरेख में पुलिस प्रशासन ने छापेमारी करते हुए चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया था। गेस्ट हाउस के आड़ में कई महीनों से बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। इस दौरान कई नाबालिग लड़कियों को मुक्त करवाया गया। वहीं कई महिलाएं और युवक पकड़े गए थे।

पूछताछ के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया
पटना जिला अधिकारी डॉ. त्याग राजन एसएम के निर्देश पर गेस्ट हाउस को सील करने की कार्रवाई पूरी की गई। डीएसपी-1 राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले पुलिस ने छापेमारी कर होटल से तीन लड़के और तीन लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। उन्होंने कहा कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर और एकत्रित की गई पुख्ता जानकारी के बाद डीएसपी-1 के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी। हिरासत में लिए गए सभी लोगों को पूछताछ के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

बिहार में अब भगवान राम, माता सीता और कौआ के नाम से ऑनलाइन आवेदन; अधिकारी बोले- छवि धूमिल करने की कोशिश
विज्ञापन


ग्राहकों की मांग पर महिलाओं को बुलाया जाता था
उन्होंने यह भी बताया कि गेस्ट हाउस के मालिक और मैनेजर दोनों फरार हैं, और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई करते हुए एसडीएम अमनप्रीत सिंह के आदेश पर उक्त गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया है। जांच में यह भी पता चला कि नाबालिग स्कूली छात्र और छात्राएं अक्सर इस गेस्ट हाउस में आते थे। इसके अलावा, ग्राहकों की मांग पर महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को बुलाया जाता था। इस प्रकार, गेस्ट हाउस की आड़ में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें