फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार में अब भगवान राम, माता सीता और कौआ के नाम से ऑनलाइन आवेदन; अधिकारी बोले- छवि धूमिल करने की कोशिश

Sat, 02 Aug 2025 09:02 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

खगड़िया जिला प्रशासन का कहना है कि सरकार की छवि धूमिल करने के लिए किसी शरारती तत्व ने ऐसा किया है। सरकारी प्रक्रिया को बदनाम करने की कोशिश की गई है। एनएआई को पत्र लिखा गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करवा कर आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
खगड़िया में श्रीराम के नाम से ऑनलाइन आवेदन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया ज़िले के चौथम, गोगरी और खगड़िया अंचल में ऑनलाइन आवासीय प्रमाण-पत्र के लिए कुछ बेहद चौंकाने वाले और अजीबोगरीब आवेदन सामने आए हैं। इन आवेदनों में भगवान श्रीराम, माता सीता, कौआ, मैना और यहां तक कि ए, बी, सी, डी नाम के 'व्यक्तियों' के लिए प्रमाण-पत्र की मांग की गई थी। मामला तब सामने आया जब चौथम अंचल कार्यालय के सीओ की नजर इन आवेदनों पर पड़ी और उन्होंने जांच के निर्देश दिए।

विज्ञापन


पिता का नाम दशरथ, गांव अयोध्या
बताया जा रहा है कि एक आवेदन में भगवान राम के पिता का नाम 'दशरथ', माता का नाम 'कोसिलिया' और गांव  का नाम 'अयोध्या' लिखा गया था। वहीं माता सीता के नाम से आए आवेदन में पिता राजा जनक और पंचायत 'अयोध्या' अंकित थी। इसी तरह, एक अन्य अर्जी में आवेदक का नाम ‘कौआ सिंह’, पिता का नाम ‘कौआ’ और मां का नाम ‘मैना देवी’ दर्ज था। फोटो में भी कौआ ही चिपकाया गया था।करीब दर्जनभर ऐसे आवेदन आरटीपीएस पोर्टल के माध्यम से सरकारी प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया को गुमराह करने की नीयत से किए गए थे। आवेदनों में दिए गए मोबाइल नंबर और अन्य विवरण भी पूरी तरह फर्जी पाए गए।

आईपी एड्रेस का पता लगाने की कोशिश
प्रशासन ने सभी आवेदनों को खारिज कर दिया है और संबंधित थानों में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अधिकारियों ने माना कि यह हरकत सरकारी कार्य में बाधा डालने और विभाग की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एनआईसी दिल्ली को पत्र लिखकर यह जानकारी मांगी गई है कि ये फर्जी आवेदन किस आईपी एड्रेस से किए गए थे। अब पुलिस इन शरारती तत्वों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें