फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : हथियार चलाना नहीं आता तो घर बैठें, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की पुलिसकर्मियों को दो टूक

Mon, 26 Jan 2026 09:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : गणतंत्र दिवस के मौके पर आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पप्पू यादव ने खूब राजनीतिक बयानबाजी की। उधर आज के दिन ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी पुलिसकर्मियों को खुली चेतावनी दे डाली। 
विज्ञापन
मंच पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिस महकमे को कड़ा संदेश दिया है। पटना में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में अब ढुलमुल रवैया नहीं चलेगा। उन्होंने उन पुलिसकर्मियों को सीधे तौर पर निशाने पर लिया जो अपनी ड्यूटी में अक्षम हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों को हथियार चलाना नहीं आता, वे नौकरी छोड़ दें और घर जाकर बैठें।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : गणतंत्र दिवस पर पप्पू यादव का तीखा प्रहार, कहा- जहां बेटियों को न्याय न मिले, वह कैसा गणतंत्र?

नया भारत है, पुलिस के हाथ बंधे नहीं रहेंगे
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्र की तर्ज पर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक आक्रामक बनाने का संकेत दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह देश की तीनों सेनाओं को खुली छूट दी गई है, ठीक उसी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार पुलिस के हाथ भी बंधे नहीं रहेंगे। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को पूरी स्वतंत्रता दी गई है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Republic Day: गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने क्या कहा? नीतीश कुमार ने सीएम हाउस में फहराया तिरंगा
विज्ञापन


समाज से कचरे की सफाई का आह्वान
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिस बल को हिदायत देते हुए कहा कि समाज में किसी भी तरह का कचरा बचना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर अंकुश लगाना जरुरी है। इसके लिए अक्षम और अकुशल पुलिसकर्मियों की विभाग में कोई जगह नहीं है। सम्राट चौधरी ने कहा कि पुलिस का काम न सिर्फ कानून संभालना बल्कि उद्योगों के पनपने के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करना भी है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि गांव-गांव तक बिजली, सड़क और पानी पहुंचा दिया गया है, अब राज्य में उद्योगों का जाल बिछाया जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें-Cricket News: सदी का सूखा खत्म, बिहार ने रणजी ट्रॉफी का फाइनल 568 रन से जीता; प्लेट ग्रुप के खिताब पर कब्जा

उद्योग और सुरक्षा का सीधा कनेक्शन
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जोर देकर कहा कि राज्य में अब बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश की तैयारी है। किसी भी राज्य में निवेश तभी आता है जब सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता हो। उन्होंने पुलिस को सचेत किया कि उद्योगों की सुरक्षा और अपराध मुक्त समाज बनाने में उनकी भूमिका सबसे अहम होने वाली है। उन्होंने कहा कि यह बदला हुआ भारत है। अपराधी अब बचेंगे नहीं और निकम्मे पुलिसकर्मियों के लिए विभाग में कोई स्थान नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें