फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नहर में मिली अज्ञात महिला का शव, अब तक तक नहीं हो पायी है पहचान; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 06 Aug 2025 08:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा

सार

Bihar News : सोन नहर में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ, लेकिन 24 घंटा के बाद भी अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अब सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए शव की पहचान करने में जुटी हुई है, ताकि इस मामले को सुलझाया जा सके। 
विज्ञापन
शव को नहर से बाहर निकालते हुए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने सोन नहर से मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया था, लेकिन 24 घंटा के बाद भी अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया और आसपास के जिलों के थाने से संपर्क में लगी हुई है। मामला पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत उदयपुर गांव की है। मृतका ने काले रंग का शूट और मिटटी रंग की पजामा पहनी हुई है। फिलहाल महिला के शव को देखने से ऐसा लग रहा है वह शादी-शुदा है। मृत महिला के चेहरे पर कई जख्म के निशान भी हैं। इधर महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से हुए रिहा, कहा-लडूंगा चुनाव; पार्टी का भी बताया नाम

 घटना के संबंध में पालीगंज थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कल दोपहर में पालीगंज थाना को स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि उदयपुर गांव के सोन नहर में एक महिला का शव तैरते हुए देखा गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी और शव  को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: पटना में विदेशी महिला के साथ हैवानियत, नौकरी का झांसा देकर बस में किया ऐसा; अब पीड़िता न्याय मांग रही

पालीगंज थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि हालांकि अभी तक महिला के शव  की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने संभावना जाहिर करते हुए बताया कि महिला की हत्या कर शव को सोन नदी में फेंका गया है। महिला की पहचान को लेकर लगातार पटना जिले के तमाम स्थानों और आसपास के जिलों के थानों से संपर्क किया जा रहा है। महिला के शव को पटना एम्स में रखा गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और भी पता चलेगा कि महिला की हत्या हुई है या फिर डूबने से उसकी मौत हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें