फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेखौफ अपराधी ने वकील को किया गोलियों से छलनी, इलाज के दौरान हुई मौत; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Sun, 13 Jul 2025 05:54 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने वकील जितेंद्र कुमार महतो को दिनदहाड़े तीन गोलियां मार दीं। घायल को गंभीर हालत में पीएमसीएच भेजा गया है। पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ जांच शुरू की है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
 
विज्ञापन
मृतक वकील का प्रोफाइल फोटो और पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में वोटर लिस्ट वैरिफिकेशन का काम चल रहा है। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग (EC) का दावा है कि मतदाता गणना फॉर्म जमा करने का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है और अब तक 80.11 फीसदी वोटर लिस्ट वैरिफिकेशन हो चुका है। अब अमर उजाला आपके सामने एक ऐसी तस्वीर सामने ला रहा है, जिसमें वोटर लिस्ट वैरिफिकेशन का काम कैसे हो रहा है। इस वैरिफिकेशन पर एक आम आदमी ने आपत्ति जाहिर किया है। आपत्ति जाहिर करने के पीछे का कारण यह है कि बिना बूथ पर गये मतदाताओं का वैरिफिकेशन पहले ही पूरा कर लिया जा रहा है। बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के द्वारा की गई लापरवाही अब सबके सामने दिख रही है। यह तस्वीर पटना के पॉश एरिया की है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी का अपमान, पदयात्रा के दौरान कार्यक्रम स्थल से हटाया गया

अमर उजाला के पास पटना में रहने वाले एक शख्स आये और उन्होंने वोटर लिस्ट वैरिफिकेशन कार्य के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने जो बताया वह काफी हैरान कर देने वाला है। उन्होंने इस पोरे मामले का जिक्र करते हुए कुछ फोटो और वीडियो चुनाव आयोग को मेल किये हैं। दरअसल वोटर लिस्ट वैरिफिकेशन कराने के लिए वह अपने बूथ संख्या 779 पर गये तो पता चला उनका, उनकी पत्नी और उनके पिता का नाम उस बूथ संख्या पर है लेकिन उनकी माता का नाम उस बूथ संख्या पर नहीं है। काफी देर इधर-उधर पता करने पर यह मालूम हुआ कि उनकी मां का नाम उस बूथ संख्या से लगभग 300 मीटर की परिधि में दूसरे बूथ पर है। खैर, अब बूथ संख्या 779 पर उन्होंने अपना, अपनी पत्नी का और अपने पिता का वोटर लिस्ट वैरिफिकेशन फॉर्म जब निकलवाया तो फॉर्म देखकर वह हैरान रह गये। फॉर्म पूरी तरह भरा हुआ था। यहां तक कि सभी फॉर्म पर आवेदक के हस्ताक्षर भी पहले से किये हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : सड़क दुर्घटना में कई कांवरिया घायल, सड़क के किनारे खड़े ट्रक में कार ने मारी थी टक्कर

यह देखकर उस शख्स ने इस बात पर आपत्ति करते हुए हंगामा करने लगे। अब आप आश्चर्य मत कीजिये क्यों कि उस बूथ पर मौजूद चुनाव आयोग के अधिकारी और बूथ लेवल अधिकारी उसी शख्स पर बरसने लगे। उन्होंने कहा कि आपके हल्ला करने या शोर मचाने से कुछ नहीं होगा। आप बस इतना ही कीजिये कि फॉर्म पर अपना नाम लिख कर वापस जमा कर दीजिये। आप समाज सुधारक मत बनिये।  


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें