फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News : बिहार में कोल्ड डे का सितम, 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 30 दिसंबर तक राहत नहीं

Fri, 26 Dec 2025 09:28 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather News : हाड़ कंपाने वाली ठंड और घने कोहरे से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, मानो जिंदगी की रफ़्तार पर ब्रेक लग गया हो। मौसम विभाग ने बिहार के 26 जिलों के लिए 'कोल्ड डे' का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
कुहासा में निकलना हुआ मुश्किल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड और घने कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के 26 जिलों के लिए 'कोल्ड डे' का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पछुआ हवाओं के प्रवाह के कारण सूबे के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 30 दिसंबर तक प्रदेशवासियों को इस कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन


 उत्तर बिहार में ज्यादा असर, विजिबिलिटी 20 मीटर तक गिरी
मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण बिहार की तुलना में उत्तर बिहार में ठंड का अधिक प्रभाव है। गुरुवार को गया और भागलपुर में कोहरे का सबसे ज्यादा असर रहा, जहां दृश्यता गिरकर महज 20 मीटर रह गई। यह इस सीजन का सबसे कम स्तर है। घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है और लंबी दूरी की ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Lalu Yadav Family : नए साल में किस पते पर मिलेंगे लालू यादव? सर्कुलर रोड से राबड़ी आवास खाली हो रहा अभी!
विज्ञापन


सहरसा सबसे ठंडा, किशनगंज में पारा सबसे ज्यादा
पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बिहार में सबसे कम तापमान सहरसा के अगवानपुर में (6.7 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान किशनगंज (23 डिग्री सेल्सियस) का रहा। राज्य में औसत तापमान यानी न्यूनतम पारा 6.7 से 12.6 डिग्री और अधिकतम 17.3 से 23.0 डिग्री के बीच बना हुआ है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट के संकेत, डिनर पार्टी से गायब रहे चार में से तीन विधायक
विज्ञापन


इन 26 जिलों में 'कोल्ड डे' की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वी बिहार के अधिकांश जिलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है, जिसमें भागलपुर, सीतामढ़ी, जमुई, गोपालगंज, मुंगेर, बांका, शिवहर, मधुबनी,खगड़िया, कटिहार, अररिया,  मधेपुरा,  सुपौल, समस्तीपुर, सीवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, छपरा, सहरसा, किशनगंज, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Teachers News : शिक्षकों के लिए बिहार सरकार का नया फरमान, कहा- अगर यह काम नहीं किया तो रुक जाएगा वेतन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक घने कोहरे और सर्द हवाओं की स्थिति बनी रहेगी। पछुआ हवाओं के कारण कनकनी और बढ़ेगी। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम रखें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें