फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: हाड़ कंपाने वाली ठंड में भी जदयू दफ्तर पहुंच गए सीएम नीतीश कुमार, नेताओं-कार्यकर्ताओं से की बातचीत

Mon, 29 Dec 2025 10:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जदयू नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के काम की तारीफ की। उनसे उनका हालचाल पूछा। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं को दिशा-निर्देश देकर वापस सीएम हाउस लौट गए। 
विज्ञापन
जदयू दफ्तर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में हाड़ कंपाने वाली ठंड के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। वह लगातार विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक कामकाज का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार की देर शाम मुख्यमंत्री अचानक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात की और नववर्ष से पहले संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पार्टी की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और संगठन को और सक्रिय बनाने पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की पार्टी में बड़ी कार्रवाई, भीतरघात करने वाले इन आठ नेताओं को जदयू से निकाल दिया

सभी नेताओं से सीएम नीतीश ने पूछा हाल
मुख्यमंत्री के अचानक पहुंचने से जदयू कार्यालय में हलचल तेज हो गई। पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से पार्टी के कामकाज की जानकारी ली। सभी नेताओं का हाल पूछा। उन्होंने कहा कि चुनाव में आप सबने बहुत अच्छा काम किया है। आगे अब दोगुनी मेहनत से काम कीजिए। जनता को किसी तरह की कोई समस्या न हो। सीएम नीतीश् कुमार के साथ मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जदयू दफ्तार पहुंचे सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
पांच साल में एक करोड़ नौकरी और रोजगार का लक्ष्य
इधर, जदयू की ओर से कहा गया कि नए साल में नीतीश सरकार रोजगार की नई बहार लेकर आ रही है। सभी रिक्त पदों पर बहाली की प्रक्रिया तेज़ी से पूरी की जाएगी, जिससे युवाओं को अधिक अवसर मिलेंगे और बिहार रोजगार व आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नया कदम बढ़ाएगा। जदयू का कहना है कि अगले पांच साल में एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने का वादा हर हाल में निभाएगी। 
BPSC TRE 4: खरमास बाद TRE 4 की वैकेंसी के लिए अधियाचना भेजेगा शिक्षा विभाग; मंत्री सुनील कुमार कर दी घोषणा

सुबह में आठ जदयू नेताओं पर हुई थी कार्रवाई
बिहार विधानसभा चुनाव में भीतरघात और गठबंधन विरोधी गतिविधियों को लेकर जदयू नेतृत्व ने पूर्णिया जिले ने बड़ी कार्रवाई की है। आलाकमान के निर्देश पर दो पूर्व जिला अध्यक्षों सहित कुल आठ पदाधिकारियों को पदमुक्त कर छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने राकेश कुमार (पूर्व जिला अध्यक्ष), सचिन मेहता (पूर्व जिला अध्यक्ष युवा जदयू, नीलू सिंह पटेल (प्रदेश सचिव) आजाद (प्रदेश महासचिव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), पूरन सिंह पटेल (जिला महासचिव) और इसके साथ ही रितेश आनंद (कसबा), मनोज कुमार दर्वे (डगरूआ) और मीडिया संयोजक प्रदीप कुमार मेहता पर भी निष्कासन की गाज गिरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें