फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को दिये जरूरी निर्देश

Mon, 28 Apr 2025 06:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अगर राज्य में एक जगह से दूसरी जगह बेहतर कनेक्टिविटी के लिए और सड़कों या पुलों की जरूरत है, तो विभाग इसकी समीक्षा करे और राज्य सरकार अपने संसाधनों से उसका निर्माण कराएगी।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में पथ निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये।समीक्षा बैठक में पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री को विभाग की योजनाओं की पूरी जानकारी दी। उन्होंने जेपी गंगा पथ परियोजना के दीघा से शेरपुर होते हुए बिहटा (कोइलवर पुल तक) विस्तार और दीदारगंज से फतुहा, बख्तियारपुर होते हुए अथमलगोला तक एसएच-106 सड़क को फोरलेन बनाने की योजना का भी प्रेजेंटेशन दिया। दीघा से कोइलवर तक बनने वाली सड़क की लंबाई 35.65 किलोमीटर होगी, जबकि दीदारगंज से अथमलगोला तक फोरलेन सड़क की लंबाई 41.27 किलोमीटर होगी। इसके अलावा, केंद्र सरकार द्वारा बिहार में मंजूर किए गए नए एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट्स के बारे में भी जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीघा से दीदारगंज तक जेपी गंगा पथ का निर्माण पूरा हो चुका है और लोग आराम से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अब इस सड़क को आगे कोइलवर और बक्सर तक बढ़ाया जाए। वहीं, दीदारगंज से करजान और फिर मोकामा तक भी इसका विस्तार किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना बहुत खास है क्योंकि यह गंगा नदी के किनारे बन रही है और इससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन काफी आसान हो जाएगा। गंगा पर बने पुल भी इस सड़क से जुड़ेंगे।

विज्ञापन


पढ़ें: सात जिलों में बनेंगे 50 बेड वाले आयुष अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री ने किया बड़ी योजनाओं का एलान
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान जिन जिलों में सड़कों और पुलों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, उनका काम तेजी से पूरा करें। ग्रामीण इलाकों में भी सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। साथ ही, केंद्र सरकार भी कई बड़े सड़क और पुल प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अगर राज्य में एक जगह से दूसरी जगह बेहतर कनेक्टिविटी के लिए और सड़कों या पुलों की जरूरत है, तो विभाग इसकी समीक्षा करे और राज्य सरकार अपने संसाधनों से उसका निर्माण कराएगी। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार और कुमार रवि, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक सहित कई वरिष्ठ अभियंता भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें