फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: CBI ने छह आरोपियों के खिलाफ दूसरा आरोपपत्र दाखिल किया, नीट यूजी 2024 प्रश्नपत्र लीक मामला

Fri, 20 Sep 2024 01:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

NEET UG 2024 Question Paper Leak Case: नीट यूजी 2024 प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई ने छह आरोपियों के खिलाफ दूसरा आरोपपत्र दाखिला कर दिया है। इसमें भारतीय दंड संहिता की कई धाराएं जोड़ी गईं हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
NEET UG 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नीट यूजी 2024 प्रश्नपत्र चोरी मामले में छह आरोपियों के खिलाफ पटना में सीबीआई मामलों की विशेष अदालत के समक्ष दूसरा आरोपपत्र दाखिल किया है। आरोपपत्र भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दाखिल किया गया है। इसमें धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), धारा 109 (उकसाना), धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात), धारा 420 (धोखाधड़ी), धारा 380 (चोरी), धारा 201 (साक्ष्यों को गायब करना) और धारा 411 (बेईमानी से चोरी की गई संपत्ति प्राप्त करना) शामिल हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा, ओएसिस स्कूल के प्राचार्य जिन्हें सिटी कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया था और उप-प्राचार्य जिन्हें एनटीए द्वारा NEET UG-2024 परीक्षा के संचालन के लिए केंद्र अधीक्षक नियुक्त किया गया था, इन दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (जैसा कि 2018 में संशोधित किया गया) की धारा 13(2) के साथ धारा 13(1)(ए) के तहत ठोस आरोप लगाए गए हैं।
 

विज्ञापन

NEET UG एग्जाम। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, यह दूसरा आरोप पत्र निम्नलिखित छह आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ दायर किया गया है। इनमें बलदेव कुमार उर्फ चिंटू, सनी कुमार, डॉ. अहसानुल हक (प्रधानाचार्य, ओएसिस स्कूल, हजारीबाग और हजारीबाग के सिटी कोऑर्डिनेटर), मोहम्मद इम्तियाज आलम (उप-प्रधानाचार्य, ओएसिस स्कूल और केंद्र अधीक्षक), जमालुद्दीन उर्फ जमाल (एक समाचार पत्र, हजारीबाग के रिपोर्टर) और अमन कुमार सिंह के नाम शामिल है। सीबीआई ने इससे पहले एक अगस्त 2024 को 13 आरोपियों के खिलाफ पहला आरोप पत्र दाखिल किया था।
 
जांच में पता चला है कि ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. अहसानुल हक ने NEET UG 2024 परीक्षा के लिए हजारीबाग के सिटी कोऑर्डिनेटर के तौर पर उसी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल और NEET UG 2024 परीक्षा के लिए केंद्र अधीक्षक मोहम्मद इम्तियाज आलम और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर NEET UG प्रश्नपत्र चोरी करने की साजिश रची थी।
 
अब तक इस NEET पेपर लीक मामले में कुल 48 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीबीआई ने इस पेपर लीक के लाभार्थी उम्मीदवारों की भी पहचान कर ली है। साथ ही आवश्यक कार्रवाई के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के साथ उनका विवरण साझा किया है। शेष गिरफ्तार आरोपियों को लेकर अन्य पहलुओं के संबंध में आगे की जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें