फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छह लोगों को कुचलते हुए फरार हो गया बेलगाम कार चालक, एक की मौत; लोगों में आक्रोश

Mon, 08 Dec 2025 03:34 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

लोगों को कुचलने के बाद आरोपी चालक कार लेकर गंगा पथ की ओर फरार हुआ। अब पुलिस वाहन के नंबर के आधार पर फरार ड्राइवर की पहचान करने में जुटी हुई है। लोगों का कहना है कि पुलिस आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हो गई पूरी घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के दानापुर इलाके में बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े छह लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध चांसी राय की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार चालक की लापरवाही साफ दिखाई देखी जा रही है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और कार चालक पर कार्रवाई करे। 

विज्ञापन


70 से 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी कार
बताया जा रहा है कि दानापुर थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित झखड़ी महादेव मार्ग पर हुई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि लगभग 70–80 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार अचानक रॉन्ग साइड में घुसी और सड़क किनारे खड़े चार लोगों को जोरदार टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। बताया जा रहा है कि चालक ने सड़क पार कर रहे एक कुत्ते को बचाने की कोशिश की, जिसके चलते अनियंत्रण हो गई। कुछ दूरी आगे जाकर कार रुकी, तभी एक व्यक्ति उसके सामने आ गया और कार के पहिए के नीचे फँस गया। स्थानीय लोगों ने कार को रोकने की कोशिश की और वाहन के शीशों व बॉडी पर मुक्के भी मारे, लेकिन चालक ने उन्हें धक्का देते हुए गाड़ी के नीचे फँसे वृद्ध को दोबारा कुचल दिया और तेजी से भाग निकला।
Bihar BJP: आज से 10 दिसंबर तक भाजपा की मैराथन बैठक, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पहुंचे मुजफ्फरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है
इधर, गंभीर रूप से घायल चांसी राय को पहले मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने पर उन्हें पटना के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद चांसी राय के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दानापुर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें