फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी की हत्या, अपराधियों ने मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 29 Jul 2025 05:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Nawada News: स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। परिजन ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि वरीय अधिकारी इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की गिरफ्तारी करे। 
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर स्थित पवन मैरिज हॉल के पास मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सचिन कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कौवाकोल प्रखंड डोमन बाग गांव निवासी ब्रह्मदेव महतो का पुत्र था। परिजनों का कहना है कि सचिन कुमार बुधवार को सासाराम में आयोजित बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान उसे किसी के बुलावे पर मिर्जापुर के मेहता गली जाना पड़ा, जहां अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


सिपाही भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड मिला
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ हुलास कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। नगर थाना पुलिस सहित आसपास के थानों की पुलिस टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि मेहता गली एक युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची हैं, उनके साथ एफएसएल टीम पहुंची है। घटना की प्रारंभिक जांच की जा रही है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतक के बैग से सिपाही भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड मिला है, जिससे उसकी परीक्षा में शामिल होने की पुष्टि हुई है।
वैशाली में ‘बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप’ का शुभारंभ, सीएम नीतीश ने यह बातें कहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन कुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था
परिजनों का कहना है कि सचिन कुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। सचिन की तीन बहने नीतू कुमारी, काजल कुमारी और निकु कुमारी हैं। परिवारवालों को घटना की सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों की पहचान में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें