फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नाच के दौरान मारपीट में दुल्हन का भाई गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान मौत; जानें

Thu, 01 May 2025 02:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar: घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए लड़के वालों ने शादी की रस्म पूरी किए बिना ही बरात वापस लौटा ली। घटना की सूचना मिलते ही दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
दुल्हन का भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के जिगना गांव में बुधवार देर रात शादी समारोह के दौरान नाच कार्यक्रम में हुई मारपीट में दुल्हन का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी का माहौल गमगीन हो गया और बरात बिना रस्म पूरी किए ही वापस लौट गई।

भोजपुर से आई थी बरात

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के अगिआंव थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव से बारात जिगना गांव आई थी। शादी समारोह में नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बारातियों और लड़की पक्ष के कुछ लोगों के बीच नर्तकी को पैसे देने को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

पढ़ें: बरात में आए किशोर की हत्या, रेलवे लाइन किनारे खेत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस    

मारपीट में कई लोग घायल

विज्ञापन

इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। इनमें दुल्हन का 14 वर्षीय छोटा भाई अभिमन्यु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अन्य घायलों के साथ सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अन्य घायलों में अरविंद कुमार, राहुल कुमार और मनीष कुमार शामिल हैं।

तनाव के बीच बारात लौटी वापस
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए लड़के वालों ने शादी की रस्म पूरी किए बिना ही बरात वापस लौटा ली। घटना की सूचना मिलते ही दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

विज्ञापन

पुलिस ने अभिमन्यु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फिर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें