फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में रंगेहाथ धराया प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, निगरानी की टीम ने 10 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

Wed, 17 Dec 2025 09:44 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना आसपास

सार

Patna News: बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई लगातार जारी है। निगरानी विभाग की टीम ने पटना में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा है। उसके खिलाफ शिकायत मिली थी। जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन
निगरानी की टीम ने आरोपी एमओ को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुल्हिनबाजार प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) अभिषेक अकेला को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम अभिषेक अकेला को अपने साथ ले गई। कार्रवाई के दौरान प्रखंड कार्यालय के पास लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

विज्ञापन


डीलर से 10 हजार रिश्वत मांग रहा था
बताया जाता है कि पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत दुल्हिनबाजार प्रखंड के काब पंचायत स्थित काब गांव निवासी सह जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलर विभा देवी से लाभ पहुंचाने के एवज में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की थी। शिकायत की जांच के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और बुधवार को जैसे ही अभिषेक अकेला ने 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
Bihar News: निगरानी ने जूनियर इंजीनियर के ठिकाने पर की छापेमारी, आय से 458.72% अधिक संपत्ति देख रह गई दंग टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


एमओ के खिलाफ मिली थी शिकायत
इस कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालयों में हड़कंप मच गया है। निगरानी विभाग द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं इस मामले में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) गरिमा लोहिया ने कहा कि एमओ अभिषेक अकेला के खिलाफ शिकायत मिली थी। इसी के आलोक में कार्रवाई की गई। आरोपी एमओ के खिलाफ नियमानुसार कड़ी और उचित कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें