फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पुनपुन नदी पर तैयार हुआ बिहार का पहला केबल सस्पेंशन ब्रिज, जल्द होगा उद्घाटन

Fri, 05 Sep 2025 08:05 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना

सार


पटना के पास पुनपुन नदी पर ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला जैसी तर्ज पर बिहार का पहला केबल सस्पेंशन ब्रिज तैयार हो गया है। 320 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण कार्य 99 प्रतिशत पूरा हो चुका है और जल्द ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
लक्ष्मण झूला की तर्ज पर बना बिहार का पहला केबल सस्पेंशन ब्रिज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के पास पुनपुन शहर में ऋषिकेश के प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला की तर्ज पर बना केबल सस्पेंशन ब्रिज अब अंतिम चरण में है। करीब 320 मीटर लंबे इस आधुनिक पुल का निर्माण कार्य 99 प्रतिशत पूरा हो चुका है और कुछ ही दिनों में इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


निर्माण की शुरुआत और लागत

पथ निर्माण विभाग के अनुसार, इस ब्रिज का निर्माण कार्य 31 अगस्त 2019 को शुरू किया गया था। इसकी शुरुआती लागत 46 करोड़ 77 लाख रुपये थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 82 करोड़ 99 लाख रुपये कर दिया गया। पथ निर्माण मंत्री नितीन नवीन ने बताया कि यह पुल आधुनिक इंजीनियरिंग का बेहतरीन उदाहरण है और जल्द ही इसे आम लोगों के लिए समर्पित किया जाएगा।

पढे़ं: 'राहुल गांधी की सभा में बुलाने पर ही जुटती है भीड़', केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कसा तंज; जानें
विज्ञापन


पुल की खासियतें

बिहार का पहला हल्के वाहनों के लिए बना केबल सस्पेंशन ब्रिज
  • कुल लंबाई 320 मीटर
  • सस्पेंशन डेक की लंबाई 120 मीटर
  • संपर्क पथ 135 मीटर लंबा
  • डक्ट की लंबाई 200 मीटर
  • 18 मजबूत केबल का इस्तेमाल
  • पाइलॉन की ऊंचाई 100 फीट
लोगों को मिलेगी ये सुविधाएं
विज्ञापन


इस ब्रिज के शुरू होने से पुनपुन पिंडदान स्थल पर आने-जाने में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी सुविधा होगी। व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा। साथ ही, शहर में यातायात की भीड़भाड़ और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें