Bihar : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रतिष्ठित प्रो. डॉ. मनीष मंडल को सिंगापुर में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ सर्जन ने फेलो ऑफ इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ सर्जन की अत्यंत प्रतिष्ठित उपाधि से विभूषित किया गया है।
चिकित्सा जगत में बिहार के एक प्रमुख संस्थान, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है। इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रतिष्ठित प्रो. डॉ. मनीष मंडल को सिंगापुर में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ सर्जन (संयुक्त राज्य अमेरिका) ने फेलो ऑफ इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ सर्जन की अत्यंत प्रतिष्ठित उपाधि से विभूषित किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय फ़ेलोशिप विश्वभर के चुनिंदा और उत्कृष्ट सर्जन्स को प्रदान की जाती है, जो नैदानिक कौशल, अकादमिक प्रतिबद्धता, निरंतर शोध और प्रेरणादायी नेतृत्व के उच्चतम मानकों पर खरे उतरते हैं।
अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रो. डॉ. मनीष मंडल की वर्षों की अथक साधना, अनवरत परिश्रम और मरीजों के प्रति करुणामयी दृष्टि का परिणाम है। प्रो. डॉ. मंडल की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण का प्रमाण है, बल्कि उन्होंने इसके माध्यम से इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान का नाम भी वैश्विक मानचित्र पर और ऊँचा उठाया है। संस्थान ने उनके इस गौरवशाली सम्मान पर हर्ष व्यक्त किया है और इसे संपूर्ण इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान परिवार के लिए गौरव का ध्वज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का उज्ज्वल स्रोत बताया है।