फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Officer : बिहार में फिर 50 प्रशासनिक अधिकारी हुए प्रोन्नत, जानिये सूची में कौन-कौन नाम हैं शामिल

Wed, 03 Dec 2025 09:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

IAS Officer : बिहार में फिर 50 प्रआईएएस अधिकारियों को प्रोन्नत किया गया है। 1996 बैच के दो वरिष्ठ अधिकारियों को शीर्ष वेतनमान में प्रोफार्मा प्रोन्नति मिली है। सरकार ने 2016 बैच के 17 आईएएस अधिकारियों को अपर सचिव ग्रेड में प्रोन्नति दिया है।
विज्ञापन
पटना सचिवालय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार ने फिर एक बड़ा फेरबदल करते हुए 50 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नत किया है। वहीं 1996 बैच के दो वरिष्ठ अधिकारियों को शीर्ष वेतनमान में प्रोफार्मा प्रोन्नति मिली है। इनमें सीबीएसई के अध्यक्ष राहुल सिंह और भारतीय विमानपतन प्राधिकरण के अध्यक्ष विपिन कुमार शामिल हैं। वर्तमान में यह दोनों केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : जदयू ने तेजस्वी यादव के खिलाफ खोला मोर्चा, पूछा- सत्र के दौरान सदन से क्यों हैं गायब?

2001 बैच के श्रीधर चेरिबोलू, मयंक वरवड़े और राजेश कुमार को उच्च प्रशासनिक ग्रेड में प्रोन्नत किया गया है। मयंक वरवड़े बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक, जबकि राजेश कुमार कोसी प्रमंडल के आयुक्त के  की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 2013 बैच के 27 आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव ग्रेड में प्रमोशन दिया है, जिनमें नौ जिलों के डीएम भी शामिल हैं। इसी बैच से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के निजी सचिव योगेंद्र सिंह को भी चयन ग्रेड विशेष सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Vidhan Sabha: विधानसभा में 91,717.1135 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, जानिए कहां-कितना खर्च करेगी सरकार

नीतीश सरकार के इस आदेश में 2016 बैच के 17 आईएएस अधिकारियों को अपर सचिव ग्रेड में प्रोन्नति दी गई है, जिसमें आठ जिलों के जिला पदाधिकारी भी शामिल हैं। उन जिला पदाधिकारियों में बांका जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला, जमुई के डीएम नवीन, मुजफ्फरपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन, पश्चिम चंपारण के डीएम धर्मेंद्र कुमार, भागलपुर के डीएम नवल किशोर चौधरी, मधुबनी डीएम आनंद शर्मा और पथ निर्माण विभाग की अपर सचिव शैलजा शर्मा समेत कई जिलों के डीएम को प्रोन्नत किया गया है।

सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें। 
सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें। 
सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें। 
सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें। 
सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें। 
सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें