फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : 15 अगस्त से पटना मेट्रो दौड़ाएगी बिहार सरकार, जानिए कहां से कहां तक की दूरी होगी आसान

Thu, 24 Jul 2025 07:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार सरकार पटना वासियों को स्वतंत्रता दिवस पर मेट्रो की सौगात देने जा रही है। इससे जुडी सारी तैयारियां पूरियो कर ली गई हैं। मेट्रो की यह सौगात स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
मेट्रो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 अगस्त यांनी स्वतंत्रता के 78वें वर्षगांठ पर राजधानी वासियों को मेट्रो की सौगात देने की तैयारी व्यापक स्तर पर की जा रही है। यह मेट्रो परियोजना न केवल राजधानी की आवागमन को आसान बनाएगी, बल्कि यह शहर की ट्रैफिक समस्या को बहुत हद तक नियंत्रित करने में भी कामयाब होगी। इतना ही नहीं, मेट्रो की यह सौगात स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगी। यह परियोजना भविष्य में पटना के तीव्र गति से विकास की नई आधारशिला रखने वाली है। मेट्रो का संचालन शुरू करने के लिए निर्माण एजेंसियां दिन-रात दो शिफ्ट में काम कर रही हैं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar SIR : राबड़ी राज के बिहार में कितने दिनों चला था मतदाता गहन पुनरीक्षण? SIR पर जवाब जानकर तेजस्वी भी सन्न

 पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर के लिए ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो चुका है। मलाही पकड़ी से न्यू आईएसबीटी तक कुल 6.2 किलोमीटर लंबे रूट पर ट्रैक बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर में कुल पांच स्टेशन हैं। इनमें मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ, जीरोमाइल और न्यू आईएसबीटी शामिल हैं। शुरुआती दौर में खेमनीचक को छोड़कर बाकी चार स्टेशनों पर मेट्रो का परिचालन किया जाएगा। इन चार स्टेशनों पर स्वचालित किराया संग्रह मशीन, प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर, स्वचालित सीढ़ियों का निर्माण व गेट प्रणाली आदि लगाने का काम अपने अंतिम चरण में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : इस बात पर अशोक चौधरी और सम्राट चौधरी नेता प्रतिपक्ष से भिड़े, सदन में जमकर हुआ हंगामा

 निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। डिपो में मेट्रो के वाशिंग और मेंटेनेंस पिट के साथ कंट्रोल रूम, विद्युत सब-स्टेशन, वर्कशॉप शेड, इंस्पेक्शन शेड और ट्रैक यूनिट का काम भी लगभग पूरा कर लिया गया है। प्राथमिक कॉरिडोर में 6.2 किलोमीटर लंबे रूट पर ट्रैक बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है और अब स्टेशनों को अंतिम रूप देने और अन्य काम पूरे किए जा रहे हैं। आगामी 15 अगस्त को इस कॉरिडोर पर मेट्रो के परिचालन का लक्ष्य है। इसके लिए तीन बोगियों की एक रैक पिछले दिनों ही पूणे से पटना पहुंच चुकी है और इसके ट्रायल रन की तैयारी को लेकर निर्माण एजेंसियां दिन-रात काम में जुटी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें