फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बिहार पुलिस ने चेतावनी, कहा- निर्देश को नहीं माना तो करेंगे सख्त कार्रवाई; डीजे पर भी रहेगा बैन

Mon, 11 Aug 2025 08:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है। पुलिस अधिकारी ने कहा है कि यदि किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हर संदिग्ध गतिविधि पर नज़र रखने के लिए कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी स्वतंत्रता दिवस, चेहल्लुम और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बिहार पुलिस पूरी तरह चौकन्ना है। पुलिस मुख्यालय से सभी जिलों को हाई अलर्ट पर डाल दिया गया है। खुफिया तंत्र को पूरी तरह एक्टिव कर दिया गया है। हर संदिग्ध गतिविधि पर नज़र रखने के लिए कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। आदेश साफ है, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली किसी भी कोशिश पर तत्काल कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


खास इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल
एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) पंकज दराद ने बताया कि 15 अगस्त के अगले ही दिन 16 अगस्त को चेहल्लुम का पर्व है, जिसे मुस्लिम समुदाय बड़े पैमाने पर मनाता है। इसको देखते हुए खास आबादी वाले इलाकों को चिह्नित किया गया है। इन इलाकों में एसपी, डीएम और दंडाधिकारियों के साथ बैठक कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि धार्मिक आयोजनों के दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहे।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात शहीदों को किया नमन, कहा- इन क्रांतिकारियों की कुर्बानी से मिली आजादी
ताजिया जुलूस की वीडियोग्राफी
चेहल्लुम के दौरान कई जगह ताजिया जुलूस भी निकलते हैं। इस संबंध में एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) पंकज दराद ने बताया कि ऐसे जुलूस की पूरी वीडियोग्राफी करवाई जाएगी, ताकि किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि चेहल्लुम शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए, इसके लिए मुस्लिम बहुल इलाके में पुलिस पदाधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक की गई है।
विज्ञापन


डीजे पर सख्त प्रतिबंध
बिहार पुलिस ने डीजे पर पूरी तरह बैन लगा दिया है। इस संबंध में एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) पंकज दराद ने चेतावनी देते हुए कहा कि चेहल्लुम मातम का पर्व है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने डीजे बजाया तो उसके खिलाफ सीधी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि चेहल्लुम के दौरान यदि किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो ऐसे लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सीसीए के तहत कार्रवाई होगी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : नाबालिग का यौन शोषण करने वाले महंत को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना; जानिए पूरा मामला

असामाजिक तत्वों पर कड़ी नज़र
सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों, इसके लिए असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) पंकज दराद ने बताया कि पुलिस बल की कोई कमी नहीं है। बिहार पुलिस के पास इस वक्त 8000 से अधिक ट्रेनी रिक्रूट, सैप की 40 कंपनियां, 12 अतिरिक्त डीजी रिजर्व, सीआरपीएफ की 7 कंपनियां हैं। इन बलों को जरूरत के हिसाब से तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें