फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जेपी पथ-गंगा पथ निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण पर कार्रवाई तेज, 48 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 07 Aug 2025 02:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: बिहार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किए जा रहे इस गंगा पथ निर्माण कार्य में बाधक बने अतिक्रमण को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। एफआईआर की जानकारी फैलते ही अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
जेपी गंगा पथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीघा से कोइलवर तक प्रस्तावित जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई तेज कर दी गई है। जल संसाधन विभाग की भूमि पर बने सोन सुरक्षा बांध पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 48 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

इनमें दीघा स्थित सादिकपुर का एक स्कूल, श्रीनगर के दो मंदिर और महिनावा का सूर्य मंदिर भी शामिल हैं। मनेर थाना में जल संसाधन विभाग की ओर से यह प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

अभियंताओं ने कराई एफआईआर

विज्ञापन

बांध पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्यपालक अभियंता, सोन बाढ़ सुरक्षा प्रमंडल, खगौल के निर्देश पर कनीय अभियंता नवाब शारिब कौसर, आनंद रवि एवं संतोष कुमार सिंह ने अपने-अपने क्षेत्राधिकार में संबंधित अतिक्रमण के खिलाफ मनेर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पढ़ें:  गंगा और सोन नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि, दियारा के कई गांवों में बाढ़; सड़कें डूबीं

हड़कंप के बीच चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन

बिहार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किए जा रहे इस गंगा पथ निर्माण कार्य में बाधक बने अतिक्रमण को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। एफआईआर की जानकारी फैलते ही अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

अंचलाधिकारी ने दी जानकारी

विज्ञापन

मनेर अंचलाधिकारी पूजा कुमारी ने बताया कि सोन सुरक्षा बाढ़ अवर प्रमंडल की शिकायत पर अतिक्रमण वाद संख्या 3/24-25 के तहत भी मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमण की गई भूमि की मापी का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। छितनावा मौजा में मापी कार्य पूरा कर लिया गया है। अन्य अंचलों में भी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें