फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रात को घर से निकला युवक, सुबह पईन में उतराता मिला शव; परिजनों ने जताई यह आशंका

Mon, 04 Mar 2024 04:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda Hindi News: नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि पईन में शव मिलने की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक रंजीत रविदास तथा अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में सोमवार को पानी भरे पईन में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बारा खरजम्मा गांव का है। मृतक की पहचान बारा खरजम्मा गांव निवासी केशो रविदास के बेटे रंजीत रविदास (32) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
मृतक रंजीत के भाई सिकंदर कुमार ने बताया कि रंजीत रविदास रात करीब दो बजे शौच के लिए घर से बाहर निकला था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उन लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन अंधेरे में कहीं अता-पता नहीं चल सका। सुबह जब फिर से खोजबीन की गई तो गांव के ही बाहर पईन के बाहर चप्पल मिली। वहीं, शव पईन में उतरा रहा था, जिससे घटना का खुलासा हुआ।
 
परिजन आशंका जता रहे हैं कि शौच के बाद पानी छूने के दौरान पैर फिसलने से युवक गहरे पानी में चला गया, जिसके कारण डूबकर उसकी मौत हो गई। दो दिन पूर्व ही वह राजस्थान से लौटकर घर आया था। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में रहकर रंजीत रविदास फैक्ट्री में काम करता था। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों की चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

 
इधर, नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि पईन में शव मिलने की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। अप्राकृतिक मौत का मामला (यूडी केस) दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें