फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर लूट की थी तैयारी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बरामद किए कट्टा-कारतूस

Sat, 07 Feb 2026 06:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पंडारक थाना पुलिस ने आपराधिक वारदात की योजना बना रहे गिरोह का भंडाफोड़ कर एक अपराधी को गिरफ्तार किया। मौके से दो देशी कट्टा, छह कारतूस, दो बाइक और मोबाइल बरामद हुए, जबकि दो आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
पुुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना पुलिस ने गंभीर आपराधिक वारदात की योजना बना रहे अपराधियों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो देशी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। हालांकि कार्रवाई के दौरान दो अन्य अपराधकर्मी फरार हो गए, जिनकी पहचान कर ली गई है।

एसडीपीओ-1 आनंद कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पंडारक थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बख्तियारपुर–मोकामा फोरलेन पर बिहारी बीघा के पास टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर आगे मोकामा की ओर कुछ असामाजिक तत्व एकत्र होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष नवनीत राय के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर त्वरित छापेमारी की गई।

विज्ञापन


पढे़ं: अपनी ही पिस्टल से मारे गए सूरज बिहारी, नेपाल भागने की फिराक में थे हत्यारे; पुलिस ने क्या बताया?

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान अथमलगोला थाना क्षेत्र के फुलेलपुर गांव निवासी पंकज यादव के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर दो देशी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

वहीं, मौके से फरार हुए दो अन्य अपराधकर्मियों की पहचान सोनू कुमार उर्फ जरलका और शिवपूजन यादव के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार तीनों अपराधी हथियार के बल पर लूट जैसी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे।

इस मामले में पंडारक थाना में कांड संख्या 32/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त पंकज यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार और फरार दोनों अपराधकर्मियों के विरुद्ध पूर्व से आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें