फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुंहबोले चाचा ने मासूम बच्ची के साथ की हैवानियत, जान से मारने की धमकी भी दी; पुलिस ने पकड़ा

Thu, 18 Dec 2025 08:13 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी

सार

Patna Crime News: परिवार वाले उसपर सबसे ज्यादा भरोसा करते थे। लेकिन, उसने ही इज्जत लूट ली। मासूम बच्ची को अपने हवस का शिकार बना लिया। इतना ही उस हैवान ने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दे दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 13 साल की बच्ची के साथ हैवानियत हुई। आरोप उसके मुंहबोले चाचा पर लगा है। परिजनों का आरोप है जिसपर सबसे ज्यादा भरोसा था, उसने ही इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी

परिजनों का कहना है कि हैवानियत के बाद आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर गई थी। लेकिन, हमलोगों ने काफी पूछताछ की तो बच्ची के आपबीती सुनाई। इसके बाद हमलोगों ने मेहंदीगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

सुनसान जगह पर ले जाकर की हैवानियत 

मामले मेहंदीगंज थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने खुद को भरोसेमंद रिश्तेदार बताकर उसे मौसी के घर ले जाने के बहाने बुलाया था। इसके बाद वह नाबालिग को एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मेहंदीगंज थाना में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है
थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आज न्यायालय में उसका कलमबंद बयान भी दर्ज कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें