फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna Accident: ऑटो में पीछे से कार ने मारी टक्कर, ऑटो सवार चार लोग हुए जख्मी; सभी का इलाज जारी

Thu, 11 Jul 2024 02:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: गुरुवार को पटना जिले के फतुहा रेल ओवरब्रिज के समीप फोरलेन पर सामने से जा रहा ऑटो में पीछे से एक ऑल्टो कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार सभी चारों लोग घटना का शिकार हो गए। 
 
विज्ञापन
ऑटो में पीछे से कार ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के मुताबिक एक ऑटो पर सवार ड्राइवर समेत चार लोग खुसरूपुर के लोदीपुर से आ रहे थे। जब ऑटो फतुहा फोरलेन ओवरब्रिज के समीप पहुंचा तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित मारुति ऑल्टो कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए। घायल लोगों में बालमुकुंद साव के पुत्र नीरज साव, उपेंद्र सिंह का पुत्र रंजीत कुमार, सुरेश प्रसाद का पुत्र भुल्ला कुमार, बालमुकुंद साव का पुत्र अमरेंद्र ठाकुर है। सभी जख्मी मंझौली के रहने वाले हैं। इस घटना में ऑटो ड्राइवर भुल्ला कुमार को ज्यादा चोटें आई हैं। 

विज्ञापन


थाना अध्यक्ष ने दी जानकारी
फतुहा थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना वहां पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा दी गई। जिसके बाद तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लगाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रथिमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें