फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना सिटी में निजी नर्सिंग होम संचालक के घर 20 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Tue, 05 Aug 2025 02:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: घटना की सूचना पर मालसलामी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जांच में तकनीकी सहायता के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
चोरी की वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी नगला स्थित आदर्श नगर सेक्टर में सोमवार देर रात चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। निजी नर्सिंग होम संचालक अमित रंजन के घर में आठ की संख्या में आए चोरों ने करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी चोर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घटना की सूचना पर मालसलामी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जांच में तकनीकी सहायता के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी बुलाया गया है।

कैसे दिया गया वारदात को अंजाम?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नर्सिंग होम संचालक अमित रंजन की पत्नी और बच्चे सोमवार रात घर में सो रहे थे। इसी दौरान लगभग आठ की संख्या में रहे चोर मकान के पीछे की खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर घुसे और बड़ी ही सफाई से अलमारियों से 10 लाख रुपये नकद और करीब 10 लाख रुपये मूल्य की ज्वेलरी चोरी कर ली।

वारदात के दौरान किसी को भनक तक नहीं लगी। चोरों ने घर के एक कमरे के बाहर से दरवाज़ा बंद कर दिया था, जिससे अंदर सो रही महिला बाहर नहीं निकल सकीं। इसी बीच फ्रिज से अलार्म बजने की आवाज़ सुनकर महिला की नींद खुली और उन्होंने देखा कि बाहर से दरवाज़ा बंद है। घबराहट में उन्होंने तुरंत अपने पति को फोन कर चोरी की आशंका जताई।

विज्ञापन


पढ़ें: सड़क दुर्घटना में दो कांवड़ियों की मौत, आक्रोशित लोगों ने की आगजनी; मुख्य मार्ग किया जाम

पुलिस ने मौके पर की जांच

पति अमित रंजन द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि घर के दरवाज़े को बाहर से बंद किया गया था, जिससे चोरों को आराम से वारदात को अंजाम देने का मौका मिला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। वहीं एफएसएल की टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें