फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: परशुराम महोत्सव में नीतू नवगीत की शानदार प्रस्तुति, भक्ति गीतों पर झूमे श्रोतागण

Fri, 02 May 2025 07:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोकामा

सार

Parshuram Mahotsav: परशुराम महोत्सव में नीतू नवगीत ने शानदार प्रस्तुति दी। उनकी भक्ति गानों की प्रस्तुति पर वहां मौजूद श्रोतागण झूम उठे।
विज्ञापन
गायिका नीतू नवगीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोकामा में आयोजित राजकीय भगवान परशुराम महोत्सव में बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने अपने भजनों और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इससे भक्ति की ऐसी धारा बही कि भक्तगण घंटों गोते लगाते रहे। नीतू कुमारी नवगीत ने अपने कार्यक्रम के दौरान भगवान गणेश की आराधना करते हुए मंगल के दाता भगवन बिगड़ी बनाई जी गीत की शानदार प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


उन्होंने भोले शंकर का अलख जगाते हुए बिहार के अनेक पारंपरिक भक्ति गीतों को सुमधुर आवाज में गाया और सभी उपस्थित भकत गणों से भगवान परशुराम और भोलेनाथ का जयकारा लगवाया। नीतू नवगीत ने राम सीता विवाह प्रसंग पर कई सुमधुर गीत प्रस्तुत किये, जिनमें राम जी से पूछे जनकपुर की नारी, राम जी पहुना हमार हो, राम देखे सिया को सिया राम को...जैसे गीत शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: दोस्तों के साथ गंडक नदी में नहाने गया युवक डूबा, खोजबीन जारी, परिजनों में मची चीत्कार
विज्ञापन


नीतू नवगीत के भजनों और भक्ति गीतों के कार्यक्रम में संजय मिश्रा ने कैसियो पर, धनंजय कुमार ने ढोलक पर, प्रिंस कुमार ने पैड पर और राजेश केसरी ने हारमोनियम पर संगत किया। कार्यक्रम में नीतू नवगीत के अलावा राजेश केसरी, दिव्याश्री और चंदन उगना ने भी अनेक सुंदर-सुंदर भक्ति गीतों को गाकर उपस्थित श्रोता समूह को झुमाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान को वो हाल होगा, जो इतिहास में याद रखा जाएगा', जेडीयू प्रवक्ता का बयान

नीतू नवगीत ने माता शबरी द्वारा प्रभु श्रीराम को जूठे बेर देने पर आधारित लोकगीत भी गाया। उन्होंने राजा जनक जी के बाग में अलबेला रघुवर आयो जी गीत गाया, जिसे उपस्थित श्रोता समूह ने खूब पसंद किया। घर में पधारो गजानंद जी मेरे घर में पधारो, अई गिरी नंदिनी जगदंबा घर में दियरा बार अईनी हे, चित्रकूट के घाट घाट पर तुलसी देखे वाट, राम मेरे आएंगे जैसे गीतों पर भी नीतू नवगीत को दर्शक दीर्घा से काफी प्रशंसा मिली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें