फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एलआईसी अफसर की पीट-पीटकर की गई थी हत्या, सामने आई सीसीटीवी फुटेज

Thu, 04 Mar 2021 10:57 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
विज्ञापन
बिहार: सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बिहार के नालंदा जिले में एलआईसी अधिकारी प्रवीण कृष्ण की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा है। इस मामले से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि किस तरीके से बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर एलआईसी अधिकारी की हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन


एलआईसी अधिकारी प्रवीण कृष्ण की रविवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता छोटे लाल यादव पर लगा है। दिल्ली में एलआईसी में कार्यरत प्रवीण कृष्ण अपने दोस्त की 25वीं सालगिरह में शामिल होने के लिए बिहार शरीफ आए हुए थे। 

बताया जा रहा है कि बिहार शरीफ में प्रवीण और उनके दो भाईयों की एक जमीन पर है जिसपर परिवार के लोग रविवार को निर्माण कार्य शुरू कर रहे थे। आरोप है कि लोजपा नेता छोटे लाल इसपर कब्जा करने की फिराक में था। जैसे ही उसे निर्माण कार्य के बारे में पता चला वह मौके पर पहुंच गया। उसने तीनों भाईयों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान छोटे लाल यादव और उसके गुर्गों ने प्रवीण कृष्ण की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। जिसमें प्रवीण की मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने छोटे लाल सहित सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। हालांकि किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें