फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: आज बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का आएगा परिणाम, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

Fri, 30 Dec 2022 04:57 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार नगर निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद कुल 224 नगर निकायों की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। वहीं बिहार निकाय चुनावों में 14 वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का परिणाम आज आएगा। इसको लेकर प्रशासन भी काफी दुरुस्त है। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। बिहार नगर निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद कुल 224 नगर निकायों की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। वहीं बिहार निकाय चुनावों में 14 वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

विज्ञापन


वोटिंग में महिलाओं ने मारी बाजी...
बिहार में कुल 57.17 प्रतिशत वोटिंग हुई। पुरुष 54.72 और महिला 59.62 प्रतिशत। सबसे ज्यादा खगड़िया जिले में 68.39 प्रतिशत वोटिंग हुई। जबकि सबसे कम पटना में 39.17 प्रतिशत वोटिंग हुई। महिलाओं की वोटिंग में भी खगड़िया सबसे आगे रहा, जहां 73.83 प्रतिशत महिला वोटर बूथ पहुंची। वहीं, सबसे कम महिलाएं पटना में बूथ तक पहुंची। पटना में महिला वोटरों का प्रतिशत 40 रहा।

23 जिलों के 68 नगर निकायों में हुई वोटिंग 
दूसरे चरण में बिहार के 23 जिलों के 68 नगर निकायों में वोटिंग हुई। इनमें 17 नगर निगम, 2 नगर परिषद् और 49 नगर पंचायत हैं। चुनाव के लिए 7088 बूथ बनाए गए हैं। इस बार पहली दफा वोटर सीधे मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद (नगर निगमों में मेयर व डिप्टी मेयर) चुन रहे हैं। पहले चरण में यह प्रयोग हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें