फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: एमएलसी टुन्ना पांडेय भाजपा से निलंबित, सीएम नीतीश के खिलाफ बयान देने पर मिली सजा

Fri, 04 Jun 2021 03:29 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

एमएलसी टुन्ना पांडेय को निलंबित करने की जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दी। उन्होंने बताया कि टुन्ना पांडेय पार्टी लाइन के विरुद्ध बयानबाजी कर रहे थे। 
विज्ञापन
टुन्ना पांडेय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी करने का खमियाजा एमएलसी टुन्ना पांडेय को भुगतना पड़ गया। भाजपा ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया। इसकी जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दी। उन्होंने बताया कि टुन्ना पांडेय पार्टी लाइन के विरुद्ध बयानबाजी कर रहे थे। 

विज्ञापन


भाजपा ने जारी की विज्ञप्ति
जानकारी के मुताबिक, भाजपा की ओर से इस मामले में विज्ञप्ति जारी की गई। इसमें कहा गया, 'टुन्ना पांडेय को पार्टी के अनुशासन के विरुद्ध बयान दिए जाने के कारण अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद उन्होंने पार्टी लाइन के विरुद्ध दोबारा एक बयान दे दिया। इससे सिद्ध होता है कि वह अपने आप को पार्टी के दिशा-निर्देश से ऊपर मानते हैं। ऐसे में उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित किया जाता है।'
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें