फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार एमएलसी चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर आरजेडी का कब्जा, अनिल कुमार झा ने दर्ज की जीत

Thu, 29 Oct 2026 04:55 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा स्नातक सीट पर आरजेडी ने जीत दर्ज की है। अनिल कुमार झा विजयी हुए हैं। अपने निकटतम प्रत्याशी सर्वेश कुमार को शिकस्त दी है। कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
अनिल कुमार झा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार एमएलसी चुनाव के परिणामों को लेकर दरभंगा से बड़ा अपडेट है। दरभंगा स्नातक सीट पर आरजेडी ने जीत दर्ज की है। अनिल कुमार झा विजयी हुए हैं। अपने निकटतम प्रत्याशी सर्वेश कुमार को शिकस्त दी है। कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है।

करीब 50 घंटे से अधिक समय तक मतों की गिनती हुई, लेकिन पूरे राज्य की राजनीति दरभंगा के परिणाम पर टिकी हुई थी। स्नातक चुनाव में 14 टेबल पर राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भी जीत-हार का फैसला नहीं हो पाया था। 10वें राउंड में भाजपा के सर्वेश कुमार, राजद के अनिल कुमार झा से 1,500 वोटों से आगे चल रहे थे। लेकिन जीत का जादुई आंकड़ा 31,911 वोट किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में नहीं आने के कारण बुधवार देर रात दूसरे राउंड की गिनती शुरू कर दी गई।

गुरुवार को 32 उम्मीदवारों को छांटने के बाद सबसे पहले कांग्रेस के रजनीकांत पाठक के मतों की गिनती पूरी हुई। इसमें भाजपा उम्मीदवार सर्वेश कुमार 1,046 वोटों से आगे चल रहे थे। लेकिन अंतिम नतीजों में आरजेडी ने जीत दर्ज की है। अनिल कुमार झा विजयी हुए हैं।

बताया जाता है कि सभी की निगाहें जनसुराज के डॉ. इम्तियाज नूरानी के मतों की गिनती पर टिकी हुई थीं। बिहार में आठ जगहों पर हुए चुनाव में के परिणाम सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: केके पाठक से भिड़े, शिक्षकों के हक में लड़े, अब फिर बने MLC, कौन हैं वंशीधर बृजवासी?

बता दें कि नतीजे में देरी को लेकर राजद पहले ही सवाल उठा चुका है। बीती रात राजद विधायक और कद्दावर नेता आलोक मेहता ने सरकार को चेतावनी देते हुए बड़े आंदोलन की बात कही थी। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी चुनाव आयोग को घेरा था।

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें