फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: 12 साल की बच्ची की धारदार हथियार से हत्या, दुष्कर्म की आशंका से बेलछी में तनाव; हिरासत में दो

Sun, 20 Sep 2026 08:28 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बेलछी थाना क्षेत्र में शनिवार को जानवरों के लिए घास काटने गई 12 वर्षीय बच्ची की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची के देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद उसका शव मिला।
विज्ञापन
12 वर्षीय बच्ची की चाकू घोंपकर हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ थाना अंतर्गत बेलछी थाना क्षेत्र में शनिवार को जानवरों के लिए घास काटने गई 12 वर्षीय बच्ची की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।बताया जाता है कि बच्ची दोपहर करीब तीन बजे जानवरों के लिए घास लाने घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शाम करीब छह बजे परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की सूचना डायल-112 को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की भी जानकारी है।घटना के बाद मृतका के परिजनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई है। परिजनों का कहना है कि बच्ची के कपड़े भी खुले हुए थे। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें-  अजमेर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत: माता-पिता और बेटी ने की सामूहिक आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के चाचा की पुलिसकर्मियों के नोंक-झोंक हुई
घटना के बाद बच्ची के परिजनों में आक्रोश है। अनुमंडल अस्पताल में मृतका के चाचा की पुलिसकर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने कई आरोप लगाए। पुलिस ने मामले को शांत कराया। बेलछी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना की जांच में जुटी है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से भी पूछताछ कर रही है। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें