वैशाली जिले के हाजीपुर सिटी में एक सरकारी कार्यक्रम में बिहाल के मंत्री मुकेश साहनी को शिरकत करनी थी। लेकिन, उनके स्थान पर उनके भाई संतोष कुमार साहनी इस कार्यक्रम में पहुंचे। इसे लेकर उन्होंने कहा, वह (मुकेश साहनी) व्यस्त थे, इसलिए उनके प्रतिनिधि पर मैं आया था। वहीं, इसे लेकर राज्य की विधानसभा में विपक्षी नेताओं ने जमकर हंगामा किया।
विपक्षी नेताओं ने विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुकेश साहनी के इस्तीफे, उनके भाई संतोश साहनी की गिरफ्तारी और कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, 'मुझे इस बारे में जानकारी नहीं थी। अगर यह सच है तो यह चौंकाने वाला है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। मैं इस मामले को देखूंगा।'
वहीं, मुकेश साहनी ने इस मामलो लेकर कहा कि मेरे भाई ने कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष के तौर पर शिरकत की थी, लेकिन मेरा इरादा उन्हें भेजने का नहीं था। उन्होंने कहा, 'मैं विधानसभा सत्र के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सका था। मेरे भाई ने पार्टी अध्यक्ष के तौर पर कार्यक्रम में हिस्सा लिया था लेकिन उन्हें भेजने का कोई इरादा नहीं था। वह मुझे लेने के लिए गए थे क्योंकि पार्टी अध्यक्ष के लिए मौजूद होना जरूरी रहता है। मैं सुनिश्चित करूंगा कि ऐसा दोबारा न हो।'